---Advertisement---

क्या हो गया Ananya Panday और Aditya Roy Kapur का पैचअप, ब्रेकअप रूमर्स के बीच मस्ती करते दिखे दोनों

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur को ब्रेकअप रूमर्स के बीच मस्ती करते देखा गया चलिए, जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 10, 2024 1:16 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: कई सेलिब्रिटी कपल्स ऐसे होते हैं जिन्हें साथ में देख हर किसी के पेट में बटरफ्लाई उड़ने लगती है। और उन्हीं जोड़ियों में से एक है अनन्या पांडे (Ananya Panday) और मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का पेयर। दोनों आए दिन अपने रिलेशनशिप के लिए चर्चाओं में बने रहेत हैं और बीते कुछ समय पहले भी ऐसा ही हुआ था। जहां कहा जा रहा था कि, अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो गया है। यहीं अब इन तेज़ी से उड़ती ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों को साथ में मस्ती करते देखा गया है। चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है।

क्या हो गया Ananya Panday और आदित्य का पैचअप

इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, वह दोनों एक साथ मस्ती करते और साथ में झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख हर कोई यही सवाल कर रहा है कि, क्या दोनों का पैचअप हो गया है।

ट्विनिंग करते दिखे दोनों

यहीं आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, अनन्या और आदित्य इस वीडियो में एक साथ मस्ती करते ही नहीं बल्कि वह तो एक दूसरे के साथ कपड़ों की ट्विनिंग करते भी नजर आ रहे हैं। जिसमें, अनन्या ने पर्पल कलर की मिनी ड्रेस तो वहीं आदित्य ने पर्पल कलर की कॉटन शर्ट पहन रखी है।

कहां की है ये वीडियो

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि, कपल की यह वीडियो आखिर कहां की है तो आपको बता दें यह वीडियो एक एडवर्टाइजमेंट वीडियो है, जिसमें दोनों स्कोट्टी वेयर के ग्लासेज को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। यहीं आपको बताते चलें, कि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने ब्रेकअप और पैचअप पर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है जिससे अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026