---Advertisement---

Aditya Roy Kapur संग रिश्ता खत्म होने के बाद क्या बदले Ananya Panday के लिए रोमांस के मायने? जानिए क्या है 3 रेड फ्लैग

Ananya Panday: अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद रोमांस को लेकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने जो कहा वह जानने के बाद फैंस हैरान रह जाएंगे, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2024 5:06 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: अनन्या पांडे (Ananya Panday) बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार किसी न किसी प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं इस सबके बीच एक पॉडकास्ट में वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे करती हुई नजर आई और इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके लिए अब रोमांस के मायने बदल गए हैं। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि उनके रिलेशनशिप के लिए आखिर क्या है रेड फ्लैग और किस तरह का रिश्ता अब वह अपने पार्टनर से चाहती है। आइए जानते हैं आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस क्या बोल रही है।

Aditya Roy Kapur से दिल टूटने के बाद Ananya Panday ने कहा ‘कभी भी किसी और के लिए खुद को ना बदलो’

अनन्य पांडे इस दौरान बताती हैं कि उन्हें आज के समय में रिलेशनशिप में आजादी पसंद है। वह कहती हैं कि आप अपने पार्टनर के लिए पूरी तरह से खुद को बदल देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। आप जैसे हैं आपके पार्टनर को उस तरह से ही आपको स्वीकार करने की जरूरत है। कभी-कभी आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अपने आप को बदलते रहते हैं और इस दौरान आपको समझ भी नहीं आता है। वह कहती है कि मैं खुद अपने पार्टनर के लिए बदल चुकी थी और मैं ऐसे रिश्ते में रह चुकी हूं। हालांकि हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि कभी भी खुद को इतना ना बदल लो कि चीजें खराब होने लगे।

रोमांस में Ananya Panday के लिए है यह जरूरी

वहीं अनन्या आगे कहती है कि अब मैं चाहती हूं कि कोई भी मुझे इस तरह से ही स्वीकार करें जैसी मैं हूं। एक्ट्रेस ने कहा रोमांस के सही मायने अब दोस्ती है जो उनके हर काम की सराहना करें और उनके साथ दोस्त की तरह रहे। लॉयल्टी और रिस्पेक्ट अनन्यता पांडे के लिए बेहद जरूरी है।

क्या आप जानते हैं Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप के बाद Ananya Panday के लिए रेड फ्लैग

इसके अलावा अनन्या अपने तीन रेड फ्लैग भी बताती है। वह कहती है कि अगर सामने वाला कुछ गलत किया और किसी चीज को लेकर हेरफेर करने की कोशिश कर रहा है तो वह उनके लिए रेड फ्लैग है। वहीं दूसरे नंबर पर अनन्या पांडे ने बेवफाई की बात की और उन्होंने कहा उनके लिए यह काफी मायने रखता है जैसे पब्लिकली अपने पार्टनर को स्वीकार न करना या सम्मान ना करना। इसके अलावा एक्ट्रेस बताती है कि उनके लिए रेड फ्लैग ईगो भी है क्योंकि किसी भी रिलेशनशिप में अगर ईगो है तो वह कभी भी सफल नहीं हो सकता है।

Ananya Panday इंडस्ट्री में हैं लगातार एक्टिव

बात करें अनन्या पांडे की तो उन्हें आखिरी बार ‘कॉल मी बे’ वेब सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा वह सीटीआरएल फिल्म में भी नजर आई थी। वहीं बहुत जल्द वह कॉल मी बे के दूसरे सीजन में दिखाई देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026