---Advertisement---

Thank You For Coming स्क्रीनिंग पर Ananya Panday ने Aditya Roy Kapur को किया इग्नोर! फैंस पूछने लगे सवाल

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे बॉलीवुड के वह कपल है जो लाइमलाइट में बने रहते हैं। हालांकि दोनों ने अपने इश्क का इजहार खुलेआम तो नहीं करते दिखे लेकिन उन्हें साथ में कई दफा स्पॉट किया गया है। इस सब के बीच शहनाज की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग पर वे एक बार फिर साथ में नजर आए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 6:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई बार डेटिंग से लेकर विदेश तक में स्पॉट किया गया जहां वे वेकेशन को एंजॉय करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि अब तक उनकी लव स्टोरी महज एक राज है क्योंकि दोनों में से किसी ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। हालांकि अफवाहों का बाजार गर्म है। इस सब के बीच अनन्या और आदित्य भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे और इस दौरान दोनों नजर तो आए लेकिन उनके बीच दूरी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कूल और कंफर्टेबल लुक में दिखे कपल

जहां इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग पर कपल नजर आए लेकिन इस दौरान दोनों को साथ में पोज देते हुए नहीं देखा गया। इस स्क्रीनिंग पर अनन्या ब्लू डेनिम जींस के साथ सिंपल पिंक बॉडी सूट टॉप में नजर आ रही है। वहीं आदित्य रॉय कपूर ब्लैक ट्राउजर के साथ डार्क ग्रे शर्ट में काफी स्टाइलिश नजर आए। दोनों का यह वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदित्य रॉय कपूर जहां आगे चल रहे हैं वहीं अनन्या पीछे चल रही है लेकिन वे दोनों साथ में नहीं नजर आते हैं।

एक साथ स्क्रीनिंग से बाहर निकले रूमर्ड कपल

वहीं एक और वीडियो में अनन्या पांडे पहले पीछे होती हैं लेकिन फिर आदित्य रॉय कपूर आगे जाकर उनका इंतजार करते हैं। वहीं बाद में एक्ट्रेस उनसे आगे निकल जाती हैं। कहा जा रहा है कि दोनों साथ में इस स्क्रीनिंग से बाहर निकले लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर को इग्नोर करती हुई नजर आ रही है। वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि शायद एक्ट्रेस अपने इश्क को छुपाने के लिए इस तरह की हरकत कर रही थी।

चर्चा में रहते हैं अनन्या और आदित्य

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनन्या ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आई थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर को ‘द नाइट मैनेजर 2’ वेब सीरीज में देखा गया। दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है और फैंस उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कपल ने तो कुछ नहीं कहा है लेकिन कई दफा उनके बारे में बात होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment