---Advertisement---

Walker Blanc संग डेटिंग रूमर्स के बीच Ananya Panday के Birthday केक पर दिखा इस ख़ास शख्स के लिए दीवानगी! गौर से देखें Video

Ananya Panday: अनन्या पांडे के बर्थडे केक पर दिखा करीना कपूर का बेस्ट डायलॉग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें स्पेशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2024 6:05 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: ‘मैं अपनी फेवरेट हूं’ इस डायलॉग को सुनने के बाद आपको जरूर याद आ गई होगी ‘जब वी मेट’ की करीना कपूर (Kareena Kapoor)। हालांकि क्या आप जानते हैं कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) करीना की बहुत बड़ी फैन है और ऐसे में उनके बर्थडे केक पर बेबो के लिए प्यार एक बार फिर नजर आया। एक्ट्रेस करीना कपूर को अपना इंस्पिरेशन मानती है। अनन्या वॉकर ब्लैंको के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है तो दूसरी तरफ उनका बर्थडे केक भी। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जिसकी वजह से चर्चा में आई एक्ट्रेस।

क्या है Ananya Panday के इस Video में खास

दरअसल इंस्टाग्राम चैनल से अनन्या पांडे के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पैप्स के सामने केक काटती हुई नजर आती है। क्रॉप टॉप और डेनिम में उनकी क्यूटनेस देखने लायक है। इस दौरान जो केक है उस पर आप जरा गौर फरमाइए क्योंकि इसमें अनन्या पांडे की तस्वीर के नीचे लिखा है, “मैं अपनी फेवरेट हूं।” निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आपको उनकी वेब सीरीज कॉल मी बे की याद आ जाएगी।

Ananya Panday को फैंस दे रहे बधाई

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा wow सो क्यूट तो दूसरे ने कहा करीना की सबसे बड़ी फैन। एक में लिखा हैप्पी बर्थडे डियर तो दूसरे ने कहा क्यूटी पाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

क्या Walker Blanco को कर रही Ananya Panday डेट

जहां तक अनन्या पांडे की बात करें तो वह फिलहाल वॉकर ब्लैंको के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल वॉकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या पांडे को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल तुम बहुत स्पेशल हो मैं तुमसे प्यार करता हूं एनी।” इसके बाद एक्ट्रेस के फैंस क्रेजी हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026