---Advertisement---

Ananya Pandey ने पिंक बिकनी में शेयर की तस्वीरें, फैंस को दिखी आदित्य रॉय कपूर की झलक

Ananya Pandey आज बॉलीवुड का एक जाना माना नाम हैं। उनकी चुलबुली पर्सनालिटी को लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अच्छी ख़ासी फ़ैन फॉलोइंग रखती हैं और अपने फ़ॉलोवर्स के साथ नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने परिवार और रूमर्ड बॉयफ़्रेंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 3, 2023 9:26 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 4:08 अपराह्न

Ananya Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Pandey आज बॉलीवुड का एक जाना माना नाम हैं। उनकी चुलबुली पर्सनालिटी को लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अच्छी ख़ासी फ़ैन फॉलोइंग रखती हैं और अपने फ़ॉलोवर्स के साथ नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने परिवार और रूमर्ड बॉयफ़्रेंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ स्पेन में छुट्टियाँ मना रही हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेन के इबीसा से बिकनी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

पिंक बिकनी में Ananya Pandey ने किया ऐसा पोज़

गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर पिंक बिकनी में तस्वीरें शेयर करते हुए Ananya Pandey ने लिखा, “गुलाबी विषय को बहुत गंभीरता से ले लिया”। इन तस्वीरों में अभिनेत्री नीले समुंदर में एक क्रूज़ पर पोज़ करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को अभिनेत्री के फैंस भी काफ़ी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, “सुंदर”। वहीं एक दूसरे यूज़र ने कमेंट किया, “गुलाबो”।

फैंस को मिली आदित्य रॉय कपूर की झलक

इतना ही नहीं एक यूज़र ने अनन्या की तस्वीर में एक बाइक वाले व्यक्ति को स्पॉट किया है। उस यूज़र ने अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा, “सब ठीक है पहले ये बताओ वो पीछे बाइक पर आदी है क्या?”खबरों के अनुसार, अभिनेत्री परिवार के साथ-साथ अपने रूमर्ड बॉयफ़्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पेन में छुट्टियाँ मनाने गई हैं।

आपको बता दें, कि कुछ दिन पहले भी अनन्या ने स्पेन से अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पिता चंकी पांडे (Chunkey Pandey), माँ भावना पांडे (Bhawna Pandey) और बहन रिसा पांडे (Rysa Pandey) के साथ ख़ुशी से पोज़ करती नज़र आ रही थीं।

इन फ़िल्मों में नज़र आएँगी Ananya Pandey

Ananya Panday के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) में नज़र आएँगी। इसके अलावा वह अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की वेब सीरीज़ कॉल मी बे (Call Me Bae) में भी दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की ‘खो गए हम कहां’ (Kho Gaye Hum Kahan) में सिद्धांत चतुवेर्दी (Siddhanth Chaturvedi) और आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) के साथ नज़र आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026