Anurag Dobhal: माता-पिता और बीवी से चल रहे विवाद के कारण फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर ने लाइव आकर अपना एक्सीडेंट किया था। इस हादसे में वो बच तो गए लेकिन अब नई बीमारी से घिर गए हैं। जिसके कारण उनकी जान पर बन आयी है। अनुराग डोभाल के मैनेजर ने नई अपडेट देकर फैंस का दिल तोड़ दिया है। अभी यूट्यूबर डिप्रेशन और चोटों से उभरने की कोशिश कर ही रहा था। लेकिन उनके फेफड़े में इनफेक्शन हो गया।
Anurag Dobhal की बिगड़ी हालत
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल की नई हेल्थ अपडेट की जानकारी उनके मैनेजर रोहित पांडे ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए बताया कि, ‘ अपडेट: अनुराग भाई की हालत सुबह तक स्टेबल थी। लेकिन उनकी हालत अब सीरियस और खराब हो गई है क्योंकि उनके क्योंकि दुर्घटना में उनके फेफड़े भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर इन्फेक्शन हो गया है. उन्हें निमोनिया की शिकायत सामने आई है।

वह इस समय डॉक्टरों की देखरेख में हैं. हम आप सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं।’ अनुराग डोभाल आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। लेकिन चोट लगने के कारण उनका फेफड़ा इनफेक्टेड हो गया है। ये जानने के बाद फैंस काफी टेंशन में हैं। यूट्यूबर फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं।
यूके07 राइडर अनुराग डोभाल के कहां-कहां चोट लगी है?
आपको बता दें, यूके07 राइडर ने परिवारिक विवाद से परेशान होकर 7 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिल्ली मेरठ हाईवे पर एक्सीडेंट कर लिया था। उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की थी। खबरों की मानें तो यूट्यूबर के कूल्हे की हड्डी टूट गई है। इसके साथी ही उनका फेफड़ा भी फ्रैक्चर हो गया है। जिसमें इनफेक्शन हो गया है। गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी इसीलिए यूट्यूबर के शरीर के तमाम अंदरुनी हिस्सों पर गहरी चोट लगी है। इस घटना के बाद उनकी बीवी मिलने पहुंची थीं। हादसे ने दोबारा उनकी पत्नी से तो मिला दिया है। लेकिन एक्सीडेंट के कारण अनुराग डोभाल गंभीर फेफड़े इनफेक्शन से जूझ रहे हैं।






