Anurag Dobhal: यूट्यूब पर अपने फैंस से अक्सर रूबरू करने वाले अनुराग डोभाल ने हाई स्पीड में गाड़ी चला कर अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लेकर लोगों को हैरान कर दिया। जहां अस्पताल में वह भर्ती हैं उनके परिवार की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं वायरल हो रही है। जहां पहले उनके पिता की तरफ से जायदाद से अलग करने करने का फैसला वायरल हुआ जिसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। वहीं इस सब के बीच अब कलाम यानी अनुराग के भाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो जारी करते हुए पारिवारिक क्लेश की सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जला देने की धमकी मिल रही है।
Anurag Dobhal के भाई ने आरोपों को बताया गलत
View this post on Instagram
अनुराग डोभाल के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए क्लेश के बारे में पूरा खुलासा किया। इसके साथ ही बताया कि कैसे उनके परिवार को जिंदा जला देने की धमकी मिल रही है। कलाम ने परिवार पर लगे आरोप को गलत बताया और इस मामले में सीबीआई को जांच करने के लिए कहा है। बिग बॉस 17 फेम अनुराग के भाई ने कहा कि लाइव स्ट्रीम के बाद यह मिनट में वायरल हो गया जिसमें उनके परिवार और उनके लिए इल्जाम लगाया गया था जिसके बाद धमकी मिलने लगी है।
परिवार की तरफ से बिग बॉस 17 फेम के भाई ने की इंसाफ की मांग
इस दौरान अनुराग डोभाल के भाई यह भी कहते हैं कि लांछन के साथ नहीं जिऊंगा। हम सच हैं और हमें किसी चीज का डर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा लेकिन लांछन के साथ नहीं रहूंगा। अगर वे सच है तो इसका सबूत दें नहीं तो हमारे साथ जो गलत हुआ है उसका इंसाफ हमें मिले। उन्होंने कहा, “मेरी तरफ से यह लास्ट रिएक्शन था इस मामले में जो गलत होगा उसका करमा उसको मिल जाएगा। आप और मैं कोई नहीं होते सब झूठ साबित करने वाले।
ना मैं आज की वीडियो में कोई चीज के आरोप लगाए लगाए हैं ना ही कुछ लीक किया चैट या रिकॉर्डिंग। बस सच सामने रखा अभी गाली देनी है तो दो पर जब यह चीज आपके साथ होगी मैं दावे के साथ कहता हूं आप भी सेम चीज करेंगे जो मैंने करी। मेरी मां बाप का अकेला सहारा मैं हूं और मैं वादा करता हूं कि मैं उन्हें गर्वित करूंगा सबको प्यार सबको जीत।”
अनुराग डोभाल या परिवार कौन है सच
ऐसे में अनुराग अग्रवाल के भाई ने अपनी तरफ से पुरी सच्चाई लोगों को बताती है लेकिन इसके बाद यह मामला किस तरफ रुख करता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। फिलहाल बिग बॉस 17 फेम हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूस रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने परिवार पर टॉर्चर करने का जो आरोप लगाया इसमें कितनी सच्चाई है यह आने वाले समय में पता चलेगा।






