---Advertisement---

डिफरेंट ब्लैक ड्रेस में ट्रेंड सेट करती नजर आईं Anushka Sen, क्यूटनेस और स्टाइल देख चाहने वाले हुए लट्टू

Anushka Sen: अनुष्का सेन का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को दीवाना बनाती नजर आई। ब्लैक आउटफिट में अलग-अलग अंदाज से लोगों को रूबरू करवा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2024 4:41 अपराह्न

Anushka Sen
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sen: हमेशा ट्रेंड को फॉलो करने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में अनुष्का सेन (Anushka Sen) का नाम टॉप पर शुमार है। लोगों की नजरे अटक जाती है जब एक्ट्रेस कैमरे पर पोज देती है। वहीं फैंस को दीवाना बनाने में इस हसीना का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में एक बार फिर लेटेस्ट ट्रेंड को सेट करती नजर आई अनुष्का सेन और देखने वाले तारीफ करने पर मजबूर हो गए। इस बार एक्ट्रेस ब्लैक (Anushka Sen black look) आउटफिट में अलग-अलग लुक दिखाकर लोगों को दीवाना बनाती नजर आई और वीडियो में आप देखेंगे कि वह एक से बढ़कर एक ब्लैक लुक को दिखा रही हैं।

Anushka Sen का अलग-अलग ब्लैक लुक

वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का सेन ने कैप्शन में लिखा, “यह ट्रेंड है लेकिन मेरा तरीका। मेरे सभी पसंदीदा ब्लैक आउटफिट इनमें से अपना पसंदीदा कमेंट करें। मेरा वाला बाउ है। आप भी दें सुझाव।” वीडियो में आप देखेंगे कि सबसे पहले अनुष्का सेन हाथ में कॉफी लेकर ब्लू डेनिम और शॉर्ट्स में नजर आती है और पलक झपकते उनका ब्लैक डॉटका प्रिंट ड्रेस में दिलकश अंदाज देखने को मिलता है। आगे अनुष्का ब्लैक बॉडीकॉन में पोज देती नजर आती है तो अगले ही पल वह स्क्वायर नेकलाइन ब्लू एंड व्हाइट लिनन ड्रेस में दिखती है। अंत में अनुष्का ब्लैक डेनिम ड्रेस में पोज दे रही हैं।

Anushka Sen को देख लोगों की टिकी नजरें

अनुष्का सेन के इस वीडियो में उनके अंदाज को देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते दिखे। इसे देख एक यूजर ने लिखा मुझे आपकी वार्डरोब को चुराना है तो दूसरे ने कहा आपकी क्लोजेट की मुझे जरूरत है। एक ने कहा फेबलस तो दूसरे ने कहा आपने इसे अच्छा किया।

लाइमलाइट में बनी रहती है Anushka Sen

अनुष्का सेन अपने हर स्टाइल से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती है और फैंस को दीवाना बनाने में वह कोई कमी नहीं छोड़ती है। काम से ज्यादा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जून 25, 2026

Jalaun Viral Video

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Video

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026