---Advertisement---

Anushka Sharma के नए फोल्डेबल फ़ोन पर टिकीं सबकी निगाहें, फैंस बोले “वन प्लस चला रही है ना कि आईफ़ोन!” 

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा काफ़ी समय से बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हैं। अभिनेत्री को आख़िरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई अन्विता दत्त की फ़िल्म ‘कला’ में कैमियो करते देखा गया था। उसके बाद से अभिनेत्री के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं अभिनेत्री को हाल ही में मुंबई में ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 29, 2023 12:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा काफ़ी समय से बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हैं। अभिनेत्री को आख़िरी बार पिछले साल रिलीज़ हुई अन्विता दत्त की फ़िल्म ‘कला’ में कैमियो करते देखा गया था। उसके बाद से अभिनेत्री के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं अभिनेत्री को हाल ही में मुंबई में देखा गया है जहां वह अपने हाथ में एक नया फोल्डेबल फ़ोन लिए नज़र आईं। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

हाथ में नया फोल्डेबल फ़ोन लिए नज़र आईं Anushka Sharma

शुक्रवार को सेलिब्रिटी पैपराज़ विरल भायानी द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में Anushka Sharma अपनी कार में बैठकर कहीं जाती दिख रही हैं। उन्होंने नीले रंग की शर्ट के साथ नीले रंग की जींस पहनी है। वहीं उनके हाथ में एक काले रंग का फोल्डेबल फ़ोन भी नज़र आ रहा है। यह फोल्डेबल फ़ोन किस ब्रांड का है यह तो ठीक से नहीं कहा जा सकता, मगर कई यूज़र्स का यह मानना है कि यह फ़ोन स्मार्टफ़ोन ब्रांड वनप्लस का है जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। 

फोल्डेबल फ़ोन को लेकर उत्सुक हुए फैंस 

Anushka Sharma के इस वीडियो पर लोग अभिनेत्री से ज़्यादा उनके फ़ोन को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक यूज़र ने विरल भायानी द्वारा शेयर किये गए वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “वह कौन-सा फ़ोन इस्तेमाल कर रही हैं?” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “फ़ोन कोन-सा है पता करके बताओ!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “फ़ोन दिखाना है फिर गाड़ी से ओवर स्मार्ट बनकर उतरना है बस यही काम है इसको।” एक यूज़र ने लिखा “सरलता देख रहे हो? वन प्लस उपयोग कर रही है ना कि आईफ़ोन!” एक यूज़र ने लिखा “फोन बता रही है कोन-सा है!” एक और यूज़र ने लिखा “क्या यह विवो फोल्ड फोन है?”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment