---Advertisement---

Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच विराट ने शेयर किया यह पोस्ट, देख एक्ट्रेस ने भी की स्पेशल रिक्वेस्ट

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से सेकंड प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह अपने पति विराट कोहली के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। जब से यह खबर वायरल हुई है अनुष्का और विराट पर लोगों की नजरे हैं और ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 12:29 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से सेकंड प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह अपने पति विराट कोहली के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। जब से यह खबर वायरल हुई है अनुष्का और विराट पर लोगों की नजरे हैं और ऐसे में उनकी हर छोटी से छोटी चीज पर फैंस ध्यान दे रहे हैं। अब ऐसे में अनुष्का और विराट का इंस्टाग्राम स्टोरी काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर लाइमलाइट में है।

विराट ने की ये गुजारिश

anushka sharma

दरअसल विराट कोहली के एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट पर अनुष्का शर्मा कमेंट करती हुई नजर आई। उन्होंने विराट के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिख दिया जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है। दरअसल विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, “जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब आ रहे हैं मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझे टिकट के लिए बिल्कुल भी ना बोले और घर में रहकर इसे एंजॉय करें।” इसके साथ ही विराट ने एक स्माइली भी शेयर किया।

अनुष्का ने कहीं ये बात

वहीं अनुष्का ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “और मैं इसमें बस यह जोड़ना चाहूंगी अगर आपके मैसेज का जवाब ना मिले तो प्लीज मुझे मदद के लिए बिल्कुल भी ना बोले। समझने के लिए शुक्रिया।” एक्ट्रेस भी स्माइली पोस्ट करती हुई नजर आई। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चा में है।

लगातार चर्चा में है यह कपल

दरअसल 5 अक्टूबर से आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है और दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की खबर भी काफी सुर्खियों में है। अभी चंद दिनों पहले ही विराट कोहली को स्पॉट किया गया तो यह अटकलें लगाई गई कि अनुष्का की प्रेगनेंसी की वजह से विराट को बीच क्रिकेट प्रैक्टिस को छोड़कर मुंबई आना पड़ा था। एक तरफ जहां सोर्स की तरफ से दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली है। वहीं विराट और अनुष्का इस पर अभी भी चुप हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment