---Advertisement---

Anushka Sharma के गले में तुलसी का माला देख जूम करने लगे लोग, क्या आपको पता है धारण करने के कठिन नियम

Anushka Sharma: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी की माला को देखकर लोग इसे सर्च करने लगे लेकिन क्या आपको पता है कि इसे पहनने के क्या लाभ होते हैं और इसे क्यों पहना जाता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 4:25 अपराह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: इंडिया के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस के बीच किस कदर खुमार है यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सबके बीच स्टार कपल को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों की निगाहें इस बार विराट कोहली को छोड़ अनुष्का शर्मा पर अटक गई और यूजर्स उनके गले में पड़े हुए तुलसी के माले को जूम कर देखने लगे। हालांकि क्या आपको पता है कि यह अद्भुत माला पहनने के नियम काफी कठिन होते हैं और कौन इसे धारण कर सकता है।

Anushka Sharma को तरह क्यों लोग पहनते हैं तुलसी माला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तुलसी का माला पहने के कई वजह होते हैं। अनुष्का शर्मा के गले में पड़े हुए तुलसी की माला विशेष तौर पर भगवान विष्णु और श्री कृष्ण के प्रति समर्पण आध्यात्मिक शुद्ध और नेगेटिव एनर्जी से सुरक्षा के लिए पहनी जाती है। कहा जाता है कि यह माल मन को शांत करती है। मानसिक तनाव कम करती है और स्वास्थ्य के साथ-साथ मेडिटेशन में एकाग्रता बढ़ाने में फायदेमंद है। यह सुरक्षा कवच मन की शुद्धि और शांति के लिए धारण किया जाता है।

तुलसी माला के जानें स्वास्थ्य लाभ

वैज्ञानिक आधार से अगर अनुष्का शर्मा की तरह तुलसी माला पहनने के बारे में स्वास्थ्य लाभ की बात करें तो कहा जाता है कि इसमें औषधीय गुण होते हैं जो गले में रहने पर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और गले के संक्रमण या स्किन संबंधी रोगों से निजात मिलता है।

तुलसी का माला पहनने के नियम क्या है

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी का माला देखकर यूजर्स इसी बारे में सर्च करने लगे लेकिन क्या आपको पता है कि इसे धारण करने वाले व्यक्ति को सात्विक जीवन जीना पड़ता है। लहसुन, प्याज या मांसाहारी भोजन से परहेज करना पड़ता है। इसके साथ ही इसे रुद्राक्ष के साथ न पहनने की सलाह दी जाती है। कभी भी माले को गंदे हाथों से छूने या फिर गंदी जगह पर रखने की मनाही होती है। टूटी माला को जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

अप्रैल 4, 2026

Cancer

अप्रैल 4, 2026

Rashifal 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026

Weight Loss

अप्रैल 3, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Viral Video

अप्रैल 3, 2026