---Advertisement---

Arjun Kapoor को 50 किलो वेट लॉस में लगे 4 साल! इस शख्स की वजह से हुआ संभव, जानिए एक्टर डाइट को लेकर कैसे रखते हैं ख्याल

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने 4 साल में अपना 50 किलो वेट लॉस किया लेकिन इसके पीछे आखिर किस शख्स ने उनका साथ दिया। किस तरह से अपनी डाइट का ख्याल रखते हैं अर्जुन कपूर आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2025 6:09 अपराह्न

Arjun Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की फिटनेस देखकर निश्चित तौर पर फैंस कभी-कभी शॉक्ड हो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर को 50 किलो वजन कम करने में करीब 4 साल का समय लगा था। जी हां, 4 महीने नहीं बल्कि 4 साल में 50 किलो वजन कम कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने धमाकेदार डेब्यू किया। इश्कजादे फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी छवि छोड़ने वाले अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर भावुक होते हुए दिखे। इस दौरान अपनी मां की सपोर्ट का जिक्र किया। आइए जानते हैं कैसे अर्जुन कपूर फैट टू फिट बनकर लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बने हैं।

Arjun Kapoor ने मां को बताया वेट लॉस के पीछे की वजह

अर्जुन कपूर के मुताबिक “50 किलो वजन कम करने में मुझे 4 साल लगे। मैं खुशकिस्मत था कि मेरे पास मेरी मां थी लेकिन बहुत लोगों को उस तरह का भावनात्मक और आर्थिक सपोर्ट नहीं मिल पाता है। मुझे मेरी मां का साथ मिला और उनकी वजह से मैं 50 किलो वेट लॉस कर सका।” वहीं अपनी मां की मौत पर भावुक होते हुए एक्टर यह कहते हैं कि जब आप सामने से आप रीड की हड्डी को खो देते हैं तो दुनिया आपके साथ किस तरह का बर्ताव कर कर सकती है। इस दौरान क्या-क्या होता है यह मैंने झेला है लेकिन अपने कायाकल्प को लेकर उन्होंने अपनी मां का जिक्र किया।

इस वजह से अर्जुन कपूर का बढ़ता है वजन

बता दे कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें हाशिमोट डिजीज है जो थायराइड का ही एक विस्तृत रूप होता है। ऐसे मे पलक झपकते आपका वजन बढ़ जाता है। इस दौरान अर्जुन ने वॉकिंग को वेट लॉस का सबसे जबरदस्त जरिया बताया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि डाइट को लेकर कैसे अर्जुन कपूर अपना ख्याल रखते हैं।

क्या इस तरह की डाइट को फॉलो करते हैं अर्जुन कपूर

  • अर्जुन कपूर की डाइट को लेकर बात करें तो सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करते हैं। वहीं ब्रेकफास्ट के बाद वह जिम जाते हैं।
  • 1:30 के आसपास अर्जुन कपूर अपना लंच करते हैं जिसमें ग्रीक सौवलाकी रैप को रखा जाता है।
  • इवनिंग स्नैक्स के तौर पर एक्टर सुशी का सेवन करते हैं जिसमें एनर्जी के साथ-साथ प्रोटीन, कार्ब और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है और इसके बाद वह जिम जाते हैं।
  • वहीं डिनर में तुर्की कबाब और सॉस के साथ-साथ पुदीने की चटनी और अचार का सेवन करते हैं।

हालांकि अर्जुन कपूर की यह डाइट कर सोशल मीडिया पर जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंघम अगेन में अपने विलेन वाले अंदाज से एक्टर ने खूब तबाही मचाई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026