---Advertisement---

Aryan Khan की वेब सीरीज़ में हुई रणवीर सिंह और करण जौहर की एंट्री, पिता शाहरुख़ को किया बाहर!

Aryan Khan: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) की पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नज़र आए थे। करण जौहर निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अब रणवीर और करण एक बार फिर पर्दे ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 9, 2023 2:43 अपराह्न

Aryan khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) की पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नज़र आए थे। करण जौहर निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं अब रणवीर और करण एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखने के लिए तैयार हैं। दोनों जल्द ही आर्यन खान के नए प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। 

Aryan Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे रणवीर सिंह

दरअसल शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के बेटे Aryan Khan अपनी आने वाली वेब सीरीज़ ‘स्टारडम’ (Stardom) पर काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज़ की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। वहीं सोमवार को रणवीर सिंह और करण जौहर ने सीरीज़ के एक एपिसोड के लिए शूट किया। यह पूरा शूट गोरेगांव के इंपीरियल पैलेस होटल में हुआ था। 

इसी को लेकर एक सूत्र ने बताया कि रणवीर और करण 2 बजे गोरेगांव के इंपीरियल पैलेस होटल में शूट के लिए पहुँचे थे। यह एक बड़ी पार्टी का सीक्वेंस था। शूटिंग पूरे 8 घंटों तक चली और रात 10 बजे पैकअप हुआ। आपको बता दें कि इस वेब सारीज़ में करण जौहर कैमरे के पीछे नहीं बल्कि कैमरे के आगे अभिनय करते दिखेंगे। 

किंग खान को नहीं मिली वेब सीरीज़ में एंट्री 

कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि आर्यन खान की वेब सीरीज़ में शाहरुख़ खान कैमियो करते नज़र आएँगें। मगर ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान ने इस सीरीज़ में अपने पिता का कैमियो रखने से इनकार कर दिया है। ग़ौरतलब है कि इस सीरीज़ के साथ आर्यन खान बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह अपने प्रोजेक्ट में अपने पिता को भी ज़रूर शामिल करेंगे मगर उनके अपने पिता को सीरीज़ में जगह न देने पर शाहरुख़ के फैंस काफ़ी निराश हो गए हैं। 

Aryan Khan की सीरीज़ के लिए ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने की 120 करोड़ की पेशकश 

Aryan Khan की वेब सीरीज़ ‘स्टारडम’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है। हाल ही में इस वेब सीरीज़ को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ करने के लिए आर्यन को एक ओटीटी प्लेटफ़ार्म ने 120 करोड़ रुपये की मोटी रक़म की पेशकश की है। मगर ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख़ ने यह बड़ा ऑफ़र ठुकरा दिया है। खबरों के मुताबिक़ आर्यन अपनी सीरीज़ की शूटिंग ख़त्म करने के बाद ही इसके राइट्स बेचने पर कोई निर्णय लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026