---Advertisement---

टीवी की इस हसीना के साथ स्पॉट हुए Aryan Khan, जानिए क्यों ट्रोल हो रहे हैं किंग खान के लाडले

Aryan Khan: शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान फिलहाल सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच काफी चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और वजह काफी अलग है। अकसर कैमरे पर सिंपल और गंभीर दिखने वाले आर्यन को फैंस हंसने की सलाह दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2023 5:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन वह अपने इनोसेंट फेस और हैंडसम लुक से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान अब सोशल इवेंट्स में नजर आने लगे हैं। हाल ही में किंग खान के बेटे को एक्ट्रेस रोशनी वालिया के साथ देखा गया। रोशनी ने इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो फिलहाल खूब चर्चा में है। वैसे तो आर्यन को लोग चाहते हैं लेकिन इस बार उन्हें किसी वजह से ट्रोल किया गया है। आइये देखते हैं क्या खास है इन तस्वीरों में।

कूल लुक में दिखे आर्यन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roshni Walia (@roshniwaliaa)

फोटोज में आर्यन ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसे उन्होंने ब्लैक फेडेड जींस के साथ पेयर किया। इस दौरान रोशनी के साथ-साथ और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। आर्यन खान की वैसे तो कई फोटोज हैं लेकिन उनमें से किसी में भी किंग खान के बेटे की मुस्कान नहीं दिख रही है और फैंस को यह बात चुभ गयी है।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

तस्वीरों को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

फोटोज को देख एक यूजर ने कहा, “ये हंसता कब है।” एक और यूजर ने कहा, “पूरे संस्कार का सुख एक तरफ आर्यन का दुख एक तरफ।” एक और यूजर ने कहा, “ये आर्यन हमेशा ऐसा क्यों लगता है कि कुछ सोच रहा है।”

फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान

बता दें कि इस दौरान पार्टी में नायरा बनर्जी, रोशनी वालिया और नेहा मलिक शामिल थे। कुछ तस्वीरों में जूनियर खान बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं लेकिन फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर वह हंसते क्यों नहीं हैं। ड्रग केस के बाद आर्यन लगातार चर्चा में हैं। हालांकि स्टारकिड जब भी नजर आते हैं गंभीर लुक की वजह से चर्चा में होते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026