---Advertisement---

Aryan Khan का स्वैग देख लोगों को याद आई शाहरुख खान की जैकेट! हेटर्स ने क्यों उड़ाई खिल्ली

Aryan Khan: आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। लोगों को क्यों आई शाहरुख खान की याद, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2024 11:53 पूर्वाह्न

Aryan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वजह से उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की चर्चा में बनी रहती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आर्यन खान को स्पॉट किया गया। एक तरफ उनका स्वैग देखने लायक है और लोग उनकी पर्सनैलिटी के फैन हो गए हैं। दूसरी तरफ लोगों को शाहरुख खान की जैकेट की भी याद आ गई जो उन्होंने ‘पठान’ फिल्म के लिए कैरी किया था। लॉन्ग हेयर स्टाइल, ब्लैक टीशर्ट और ब्राउन जैकेट को लोग कैसे भूल सकते हैं। वहीं अब आर्यन खान का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें उन्हें एक इवेंट में शिरकत करते हुए देखा गया।

Aryan Khan का शाहरुख खान से प्रेरित लुक

उन्होंने अपने क्लॉथिंग ब्रांड के टीशर्ट को ब्राउन लेदर जैकेट और जींस के साथ पेयर करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान उनका स्वैग देखने लायक है और उन्हें देखने के बाद फैंस यह बोलने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि लोगों की नजर उनके जैकेट पर अटक गई जो पठान फिल्म से शाहरुख खान के लुक से प्रेरित है। D’Yavol इवेंट से शाहरुख खान के लाडले का यह लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह चर्चा में है।

Aryan Khan को लेकर क्या कह रहे लोग

जहां शाहरुख और आर्यन खान के फैंस उनकी तारीफ करते हुए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनका मजाक उड़ाने में पीछे नहीं है। एक यूजर ने लिखा यह हमेशा नशेड़ी जैसा क्यों लगता है तो दूसरे ने कहा इसके चेहरे पर कभी स्माइल नहीं होती है। एक ने कहा यह कभी हंसता नहीं है क्या रे तो दूसरे ने कहा किंग खान की विरासत को आगे ले जाने वाला। एक ने कहा शाहरुख खान की कॉपी।

क्या है Aryan Khan की सीरीज में खास

जहां तक वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि 6 एपिसोड के इस सीरीज में करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह तक की खास भूमिका हो सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सलमान खान की स्पेशल एंट्री को दिखाई जा सकती है हालांकि इस बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deep Vein Thrombosis

मई 14, 2026

Cancer

मई 14, 2026

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Dehradun News

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026