---Advertisement---

Asha Bhosle Death: लक्ष्य और अनन्या पांडे के ‘चांद मेरा दिल’ टाइटल ट्रैक को लेकर बड़ा फैसला, मेकर्स की घोषणा ने लोगों का जीता दिल

Asha Bhosle Death: लक्ष्य और अनन्या पांडे की चांद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है। आइए जानते हैं की सुरों की मल्लिका के निधन के बाद धर्मा प्रोडक्शन ने क्या घोषणा की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2026 4:22 अपराह्न

Asha Bhosle Death
Follow Us
---Advertisement---

Asha Bhosle Death: सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका जिन्होंने भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और देश की अनमोल धरोहर के निधन से दुनिया स्तब्ध है। यह भारत के लोगों के लिए निश्चित तौर पर एक अपूर्णीय क्षति है। यह खूबसूरत आवाज जो दशकों तक गूंजेगी और संगीत को एक नई पहचान देने वाली सुरों की मल्लिका आशा भोसले को लोग हमेशा याद रखेंगे। निश्चित तौर पर एक युग का अंत हो गया है लेकिन फैंस इस गहरे दुख में गमगीन हैं। वहीं इस सबके बीच चांद मेरा दिल सॉन्ग को लेकर धर्मा प्रोडक्शन ने एक फैसला लिया है जो चर्चा में है।

Asha Bhosle Death के बाद धर्मा प्रोडक्शन ने लिया ये फैसला

धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए इस बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि क्यों उन्होंने चांद मेरा दिल सॉन्ग की रिलीज तारीख को टालने का फैसला लिया है। इस दौरान कहा गया, “पीढ़ियों को बनाने वाली विरासत के सम्मान में, और महान गायिका आशा भोसले के निधन के लिए गहरे सम्मान के साथ, हम ‘चांद मेरा दिल’ टाइटल ट्रैक की रिलीज़ एक दिन आगे बढ़ा रहे हैं। यह फ़ैसला आशा भोसले के लिए दिल से सम्मान और याद के तौर पर लिया गया है, जिनका म्यूज़िक पर गहरा असर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।”

संगीत की दुनिया के स्वर्णिम अध्याय की समाप्ति आशा भोसले फैंस के लिए शॉकिंग

संगीत की दुनिया का एक सुनहरा अध्याय खत्म हो गया है और आशा भोसले हमेशा हमारे दिल में अमर रहेंगी। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने जिस तरह से चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक को 1 दिन टालने का फैसला लिया है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है लोग इसे लेकर भावुक हैं। यह सच है कि आशा भोंसले के निधन से निश्चित तौर पर एक युग का अंत है जो दशकों तक फैंस नहीं भूल पाएंगे। ऐसे में उनका इस तरह चला जाना हर किसी के लिए झटके से कम नहीं है। यह संगीत जगत के एक स्वर्णिम युग की समाप्ति बताई जा रही है।

जहां तक बात करें चांद मेरा दिल का तो यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसमें लक्ष्य ललवानी के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी। इसका टाइटल ट्रैक 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026