---Advertisement---

Asha Bhosle Passed Away: पहले लता मंगेशकर अब आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा, जाने परिवार में अब कितने लोग बचे?

Asha Bhosle Passed Away: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. उन्होंने अंतिम सांस मुम्बई के अस्पताल में ली है. जानें परिवार में कौन बचा? सिंगर की नेटवर्थ कितनी है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 12, 2026 1:57 अपराह्न

Asha Bhosle
Follow Us
---Advertisement---

Asha Bhosle Passed Away: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हो गया. उन्होंने अंतिम सांस मुम्बई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में ली है. सीने में इनफ्केशन और सांस लेने में तकलीफ के कारण वो बीते दिन 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुई थीं. सिंगर की मौत के बाद अब परिवार में  उनकी दो बहनें, उषा मंगेशकर और मीना खडीकर और एक भाई हृदयनाथ मंगेशकर बचे हैं. आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार 13 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. गायक के निधन की जानकारी आधिकारिक तौर पर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है.

Asha Bhosle Passed Away: सिंगर के परिवार में कौन बचा?

आशा भोसले ने अपने जीवन में दो शादियां की थीं. उन्होंने पहली शादी 16 साल की उम्र में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 31 साल के गणपतराव भोसले से की थी. लेकिन 1960 में पति से तलाक हो गया .दूसरी शादी उन्होंने दिग्गज संगीतकार राहुल देव बर्मन से शादी की थी। लेकिन 1994 में आर. डी. बर्मन की भी मौत हो गई. मशहूर सिंगर के बड़े बेटे की मौत साल 2015 में कैंसर से स्कॉटलैंड में हुई थी. उनकी बेटी वर्षा की मौत साल 2012 में आत्महत्या करने के कारण हुई थी. अब परिवार में केवल आनंद ही जीवित हैं और उन्होंने ही सिंगर के निधन की आधिकारिक पुष्टि की है. उनकी पोती  जनाई भोसले भी काफी चर्चा में रहती हैं.

आशा भोसले की नेटवर्थ

आशा भोसले की नेटवर्थ 100 करोड़ के आस-पास बताई जाती है. उनकी कमाई का जरिया गानों की रॉयल्टी था. सिंगर के दुबई, कुवैत, बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में रेस्टोरेंट चलते हैं. उनका मुम्बई में आलीशान घर है. जिसके मालिक अब उनके इकलौते बेटे आनंद भोसले बचे हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

अप्रैल 12, 2026

Asha Bhosle Death

अप्रैल 12, 2026

Nia Sharma

अप्रैल 12, 2026

Asha Bhosle Death

अप्रैल 12, 2026

Ranveer Allahbadia

अप्रैल 12, 2026

Eisha Singh

अप्रैल 12, 2026