---Advertisement---

Ashish Vidyarthi: 60 की उम्र में शादी और हनीमून मनाने वाले एक्टर की लव स्टोरी है खास, जानिए कैसे हुई रुपाली से मुलाकात

Ashish Vidyarthi: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल को उम्र में दूसरी शादी की। अपने नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर आशीष विद्यार्थी ने जब से ये शादी की है वो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ हनीमून एंजॉय करते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2023 9:00 पूर्वाह्न

ashish vidyarthi
Follow Us
---Advertisement---

Ashish Vidyarthi: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल को उम्र में दूसरी शादी की। अपने नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर आशीष विद्यार्थी ने जब से ये शादी की है वो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ हनीमून एंजॉय करते हुए भी तस्वीरें शेयर की थी। फैंस ये तो जानते है की आशीष विद्यार्थी ने जिस महिला से शादी की है उनका नाम रूपाली बरुआ है पर इन दोनों की लवस्टोरी क्या है ये अभी तक सीक्रेट बना हुआ है। तो आइए जानते है क्या है इनकी लवस्टोरी और कैसा हुआ इन दोनों के बीच प्यार।

दूसरी शादी कर चर्चा में आए आशीष

बता दें, 25 मई 2023 को आशीष विद्यार्थी ने रूपाली बरुआ के साथ शादी करके खूब सुर्खियां बटोरी। रूपाली बरुआ असम की रहने वाली है और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है, साथ ही कोलकाता में में उनका एक फैशन स्टोर है । अगर आपको लगता है कि दोनों ने बीच अचानक ये सब कुछ हुआ तो ऐसा नहीं है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और कई सालों से डेटिंग कर रहे थे। आशीष विद्यार्थी के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वो उम्र के इस पड़ाव पर आकर दूसरी शादी करेंगे और उन्होंने अपने रिलेशनशिप की बात भी जगजाहिर नहीं होने दी थी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: ‘बिहारी बाला’ के अंदाज से लेकर पूजा भट्ट की एंट्री को देख चौंके फैंस, प्रीमियर पर ये रहा सबसे खास

कैसे हुई आशीष और रूपाली की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान सेट पर मिले थे। यहीं पर दोनों में पहली बार बातचीत हुई। आशीष और रूपाली दोनों एक दूसरे से काफी इंप्रेस हुए और दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए। इसके बाद बातचीत का सिलसिला चल पड़ा और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। जब दोनों के दूसरे के बेहद करीब आ गए तो इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने का फैसला किया। शादी के बाद जब आशीष विद्यार्थी से मीडिया ने उनकी लव स्टोरी के बारे में सवाल किए तो उनका यही कहना था कि लंबी कहानी है फिर कभी बताएंगे। अब कोई जो भी सोचे पर ये कपल अपनी नई नई शादी को खूब एन्जॉय कर रहा है और इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026