---Advertisement---

Ashok Selvan-Kriti Pandian: इस कॉलीवुड कपल ने चोरी-छिपे रचाई शादी, साउथ इंडियन वेडिंग एल्बम देख दिल हार बैठे फैंस

Ashok Selvan Kriti Pandian: साउथ एक्टर अशोक सेलवन कीर्ति पांडियन के साथ शादी करने के बाद सुर्खियों में हैं। 13 सितंबर को प्राइवेट सेरेमनी में कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उनकी तस्वीर फिलहाल काफी वायरल हो रही है। कहने में दोराय नहीं है कि शादी के दौरान दोनों का लुक वाकई देखने लायक है और अपनी सादगी भरे अंदाज से वह लाइमलाइट चुराने में कामयाब हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 3:18 अपराह्न

Ashok Selvan-Kriti Pandian
Follow Us
---Advertisement---

Ashok Selvan Kriti Pandian: ‘पिज्जा 2’ और ‘हॉस्टल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्टर अशोक सेल्वन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। जी हां लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो अशोक ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। प्राइवेट सेरेमनी में 13 सितंबर को यह शादी संपन्न हुई। वहीं खास दिन पर कपल ने तस्वीर शेयर की है और फैंस को इसकी झलक दिखाई है।

खास अंदाज ने फैंस को किया इंप्रेस

फिलहाल शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें अशोक और कीर्ति व्हाइट एंड गोल्डन ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। साउथ इंडियन स्टाइल में कपल का यह लुक देखने लायक है और फैंस इस पर दिल हार रहे हैं। जहां तक कीर्ति के लुक की बात करें तो गजरा के साथ साउथ इंडियन साड़ी और उस पर गोल्डन ज्वेलरी काफी खास दिखाई दे रही है। कहने में दो राय नहीं है कि अपने खास दिन पर एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं अशोक की बात करें तो वह व्हाइट साउथ ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं।

फोटोज में कपल का ट्रेडिशनल अंदाज

रिपोर्ट्स की माने तो शादी का रिसेप्शन चेन्नई में दिया जाएगा। फिलहाल न्यूली मैरिड कपल को फैंस और सेलेब्स खूब बधाइयां दे रहे हैं। कपल ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को झलक दिखाई और कैप्शन में लिखा, “लाल पानी की तरह मेरा हृदय प्रेम से मिश्रित है।” जहां तक इन फोटोज की बात करें तो वरमाला पहनकर कपल पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर अपनी दुल्हनिया को मंगलसूत्र पहना रहे हैं।

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे अशोक-कीर्ति

बताया जा रहा है कि साउथ एक्टर अशोक सेल्वन पिछले लंबे समय से फिल्म निर्माता अरुण पांडियन की बेटी कीर्ति पांडियन को डेट कर रहे थे। दोनों 13 सितंबर 2023 को आखिरकार अपने रिश्ते को नई पहचान देते हुए सात फेरे लिए और हमेशा के लिए हमसफर बन गए। कपल पिछले कुछ महीने पहले ही सगाई की थी और एक दूसरे संग हमेशा रहने का वादा किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026