---Advertisement---

Avatar Fire and Ash: जेम्स कैमरून की मूवी क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बनेगी काल? जानें रिलीज से पहले क्यों हो रहा ऑपनिंग डे पर 380 मिलियन डॉलर कमाई का दावा?

Avatar Fire and Ash: जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ फिल्म को 19 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। भारतीय ऑडियंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस हॉलीवुड मूवी का असर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 18, 2025 11:44 पूर्वाह्न

Avatar Fire and Ash
Follow Us
---Advertisement---

Avatar Fire and Ash: ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ हॉलीवुड फिल्म का दुनिया ही नहीं भारतीय फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। जेम्स कैमरून की ये मूवी भारत में 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ‘अवतार’ और ‘अवतार द वे वॉटर’ देख चुके लोग इससे भी उसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं। अवतार के दोनों पार्ट्स में बेहद हाईटेक ग्राफिक्स का यूज हुआ है। इसके साथ ही इनकी स्टोरी में भी दम रहा है। यही वजह है कि, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बन रही अवतार 3 की चर्चा है। फैंस तो ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के ऑपनिंग डे कलेक्शन को ही 340 मिलियन डॉलर से 380 मिलियन डॉलर तक का बता रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत सहित दुनिया भर में अपनी स्टोरी और कलेक्शन से तबाही मचा रही आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के लिए ये एक बड़ा झटका साबित होगी।

जेम्स कैमरून की Avatar Fire and Ash की ऑपनिंग डे की कमाई क्या आदित्य धर की ‘धुरंधर’ पर डालेगी असर?

टाइटैनिक जैसी सुपर-डुपर हिट मूवी दे चुके निर्देशक जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की स्टोरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये मूवी अपने अन्य पार्टस में दिखाई गई ‘ना’वी जनजाति से काफी अलग रहने वाली है। इसमें ‘ना’वी जनजाति और इंसानों के बीच की चुनौती और युद्ध देखने को मिल सकता है। जेक सुली और नेयतिरी लीड रोल में पहले की ही तरह रहने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस बार ऑडियंस को मूवी में कुछ अलग देखने को मिल सकता है। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का बजट 250 मिलियन डॉलर के आस-पास बताया जा रहा है। ये एक बिग बजट मूवी बताई जा रही है। अगर ये अनुमान के मुताबिक ये 300 से 400 मिलियन डॉलर के आस-पास कमाई कर लेती है तो मेकर्स वाकई में इतिहास रच देंगे। वहीं, भारत में भी इस मूवी का असर देखने को मिल सकता है। धुरंधर के लिए ये खतरे की घंटी साबित हो सकती है।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज से पहले कमाई पर हो रही चर्चा

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी तरह-तरह की बातें चल रही हैं। यूजर्स इसकी क्लिप डालकर ऑपनिंग डे पर ही 340 मिलियन डॉलर से लेकर 380 मिलियन डॉलर की बात कह रहे हैं।

वहीं, Cosmic Marvel नाम के यूजर ने तो इस मूवी को 2026 में ऑस्कर अवॉर्ड लेने वाली ही बता दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026