---Advertisement---

Avneet Kaur पर अभी भी चढ़ा है कान्स का खुमार, ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में एकटक देखने लगे लोग

Avneet Kaur: अवनीत कौर पर से नहीं उतरा है कान्स फिल्म फेस्टिवल का खुमार, पांचवें लुक को शेयर कर फैंस को बनाया दीवाना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 7:07 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: अवनीत कौर अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को अपडेट रखना बिल्कुल जानती है। वह जानती है कि कैसे फैंस को दीवाना बनाना है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अवनीत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह हर बार अपनी बेबाक अदाओं से लोगों को हैरान कर देती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्हें कान्स 2024 लुक में देखा गया था वहीं अब भी उनका खुमार नहीं उतरा है।

क्या है इस लुक में खास

कान्स 2024 में जादू चलाने वाली अवनीत कौर ने लोगों को एक और झलक दिखाई है जिसमें वह कान्स के एक आफ्टर पार्टी को याद करती हुई दिखी। यह कान्स से उनका पांचवा लुक है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस तस्वीर की बात करें तो वह ब्लैक ड्रेस को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। अवनीत ब्लैक शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल कर रही है। स्लीवलेस नूडल स्ट्रिप इस ब्लैक ड्रेस को उन्होंने बूट्स के साथ पेयर किया। वहीं स्टाइलिश हैंडबैग को फ्लॉन्ट कर मिडल पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ नेचुरल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

लोग कर रहे अवनीत की तारीफ

अवनीत कौर कि तस्वीर को 41000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग उन्हें क्वीन गॉर्जियस कह रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें फायर कहा तो दूसरे ने कहा कान्स में आपका जलवा दिखा। एक ने कहा ड्रीम गर्ल तो दूसरे ने लिखा नेचुरल ब्यूटी। तो एक यूजर ने लिखा आज चांद बहुत जल्दी निकल गया।

इन फिल्मों में दिखेंगी अवनीत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवनीत कौर को देखा गया था जहां वह अपनी फिल्म के फर्स्ट पोस्टर को रिवील करती हुई नजर आई थी। जी हां, बहुत जल्द वह ‘लव इन वियतनाम’ फिल्म में दिखाई देने वाली है। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘लव की अरेंज मैरिज’ भी है जिसमें वह सनी सिंह के साथ दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026