---Advertisement---

Awarapan 2 Movie Review: शिवम बने इमरान हाशमी की वापसी लाएगी बॉक्स ऑफिस पर तबाही, देखने की प्लानिंग से पहले जानें टॉप क्रिटिक ने दिए कितने स्टार

Awarapan 2 Movie Review: इमरान हाशमी की फिल्म देखने के लिए अगर आप भी सुपर एक्साइटेड थे तो आइए जानते हैं टॉप क्रिटिक ने इसे लेकर क्या कहा है। इसकी क्या खासियत बताई है जो इसे 2007 की आवारापन से जोड़ती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Awarapan 2 Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Movie Review: 2007 की इमरान हाशमी की वह फिल्म जिसने उनके फैंस को दीवाना बना दिया और आज भी एक अलग जुनून देखा जाता है। जी हां, हम बात आवारापन की जिसका एक और पार्ट आवारापन आखिरकार सिनेमाघरों में 19 साल के इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही दीवानगी देखी जा रही थी लेकिन इस सब के बीच आखिर फिल्म को किस तरह से पसंद किया गया है। इसे कितने स्टार मिले हैं। आइए जानते हैं अखिल टॉप क्रिटिक ने आवारापन 2 मूवी रिव्यू को क्या प्रतिक्रिया दी है। टिकट बुक करने से पहले जानते हैं खासियत।

इमरान हाशमी ने कैसे आवारापन फैंस को दिया सरप्राइज

टॉप क्रिटिक तरण आदर्श ने आवारापन 2 मूवी रिव्यू में इसे सुपर हिट बताया है और इसे 4 स्टार दिए हैं शिवम पंडित के तौर पर इमरान हाशमी की वापसी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा क्या वापसी है । उनके मुताबिक एक्टर इस फिल्म की आत्मा है जो पुरानी यादों को ताजा करने के लिए बने हुए हैं जाहिर तौर पर 2007 में रिलीज हुई आवारापन ने लोगों के बीच एक ऐसी पहचान बना ली है जिस पर खड़ा उतरना आसान नहीं था लेकिन इमरान हाशमी की बदौलत यह संभव हो सका है। टॉप क्रिटिक ने कहा कि आवारापन 2 में सबसे खास शिवम की कहानी है जो एक बच्चे के साथ उनका रिश्ता दिखाता है लेकिन बाद में कहानी पूरी तरह से अलग मोड़ ले लेती है।

क्या है आवारापन 2 मूवी रिव्यू में सबसे खास

आवारापन 2 मूवी रिव्यू को लेकर तरण आदर्श ने यह भी कहा कि इसमें एक्शन सींस भरपूर है और शुरुआत काफी अच्छी है। कहानी में अलग-अलग ट्विस्ट दिखाए गए हैं जो इसे आगे बढ़ाती है और आप इसे देखने के लिए एक्साइटेड होंगे। नितिन कक्कड़ की निर्देशन की तारीफ करनी बनती है क्योंकि उन्होंने पहले पार्ट की झलक को काफी अच्छे से रखा है जिसकी वजह से दोनों कहानी जुड़ी हुई लगती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखा गया है कि फिल्म की कहानी सिर्फ शिवम पंडित के इर्द- गिर्द घूमती है। उनका कैरेक्टर इंटेंसिटी से भरपूर है और जबरदस्त परफॉर्मेंस है।

Awarapan 2 Movie Review में जानें स्टार कास्ट की एक्टिंग की खासियत

इमरान हाशमी शिवम के रोल में शानदार हैं। वह कैरेक्टर में कमज़ोरी, इंटेंसिटी और एक ज़ीनत वाली क्वालिटी लाते हैं, जिससे शिवम का सफ़र बहुत असरदार लगता है। इसके अलावा आवारापन 2 मूवी रिव्यू में यह भी बताया गया कि इमरान हाशमी के करियर की यह सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। वहीं दिशा पाटनी ने अपनी इमोशनल परफॉर्मेंस दी है। शबाना आजमी की स्क्रीन टाइम कम है तो वहीं पुराण गब्बी विलेन के किरदार में छाए हुए नजर आए हैं।

अगर आप इमरान हाशमी के फैन हैं तो उनकी एक्टिंग और इस फिल्म की कहानी आपको काफी पसंद आ सकती है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 28, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 28, 2026

Rise and Fall 2

सितम्बर 28, 2026

Govinda

सितम्बर 28, 2026

Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 3

सितम्बर 28, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 51

सितम्बर 28, 2026