---Advertisement---

Baby John: ‘अगर यह शुरुआत है तो अंत की कल्पना करो’ Varun Dhawan के एक्शन के साथ बाप-बेटी की कहानी का लगा तड़का, देखें टीजर

Baby John: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का टेस्टर कट जारी किया गया है जो वाकई काफी खतरनाक है। इसमें लड़ाई, एक्शन के साथ-साथ इमोशंस का भरपूर तड़का लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2024 3:10 अपराह्न

Baby John
Follow Us
---Advertisement---

Baby John: फिलहाल वरुण धवन (Varun Dhawan), कृति सुरेश और वामीका गब्बी की फिल्म ‘बेबी जॉन‘ (Baby John) को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है लेकिन Kalees के निर्देशन, एटली कुमार की कहानी और प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म से निश्चित तौर पर वरुण धवन छाने वाले हैं। खाकी वर्दी में उन्हें देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस सबके बीच एटली के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म का धमाकेदार टेस्टर कट जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आप इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो जाएंगे।

Baby John में Varun Dhawan ने दिया लोगों को सरप्राइज

Credit- JioStudios

बेबी जॉन टीजर में एक्शन और इमोशंस का जमावड़ा देखने को मिला है। टीजर के साथ लिखा गया, “अगर यह शुरुआत है तो अंत की कल्पना करो।” शुरुआत होती है एक बच्ची की आवाज से “अगर चींटी अकेली हो तो उसे कुचलना आसान होता है लेकिन अगर सारी चींटी मिल जाए तो हाथी को भी हरा सकती है।” वहीं बाद में एंट्री होती है वरुण धवन की। लंबे बाल और मारधाड़ करने वाले उनके इस अंदाज को देख आप हैरान रह जाएंगे जहां उनकी भूमिका दो-दो नजर आ रही है। एक लंबे बाल और दाढ़ी में तो दूसरी तरफ शॉर्ट हेयर स्टाइल में पुलिस वाले के किरदार में।

Baby John Teaster Cut में Jackie Shroff का ख़तरनाक अंदाज

टेस्टर में जैकी श्रॉफ भी नजर आते हैं और निश्चित तौर पर उनका यह अंदाज आपने आज तक कभी नहीं देखा होगा। वरुण धवन की आवाज आती है, “मेरे जैसे बहुत आए होंगे लेकिन मैं पहली बार आया हूं।” टीजर में जहां एक तरफ एक्शन और मारधाड़ दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बाप और बेटी की इमोशनल कहानी भी नजर आ रही है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या होने वाला है इस फिल्म में।

Baby John से क्रिसमस पर फैंस को दिखाएंगे अलग अंदाज

इस टीजर को देखने के बाद इतना तय है कि इस क्रिसमस जबरदस्त धमाका होना तय है। ऐसे में लोगों की बेताबी बढ़ गई है। वरुण धवन इससे पहले काफी हटके फिल्मों में नजर आए हैं और अब उन्हें इस तरह खतरनाक भूमिका में देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026