---Advertisement---

Baby John Song: तेरे होने से है मेरी जान…! Pikley Pom में बेटी के लिए Varun Dhawan का प्यार कर देगा भावुक, देखें Video

Baby John Song: विशाल मिश्रा की आवाज में वरुण धवन की फिल्म का गाना Pikley Pom रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि यह गाना वाकई काफी इमोशनल है। आइए देखते हैं इसका वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2024 2:26 अपराह्न

Baby John Song
Follow Us
---Advertisement---

Baby John Song: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) की फिल्म ‘बेबी जॉन‘ (Baby John) 25 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस के लिए फिल्म का गाना Pikley Pom रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आप इमोशनल हो जाएंगे। पिता और बेटी की कहानी को बयां कर रहे इस गाने को एक बार फिर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। निश्चित तौर पर इस गाने के वीडियो को देखने के बाद हर एक सीन पर आप इमोशनल हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह वीडियो वाकई काफी खास और ‘बेबी जॉन’ के साथ-साथ वरुण धवन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Baby John Song Pikley Pom में Varun Dhawan का दिखा बेटी के लिए प्यार

Credit- Zee Music Company

जहां तक वरुण धवन के Pikley Pom गाने की बात करें तो यह कई मायने में खास है। जहां इसमें वरुण धवन और उनकी ऑन स्क्रीन बेटी के बीच की प्यार को दिखाने की कोशिश की गई है। हर सीन को देखने के बाद आप भावुक हो जाएंगे। विशाल मिश्रा और Baby Riya Seepana की आवाज और इरशाद कामिल के लिरिक्स इसे खास बनाने के लिए काफी है। इस गाने में वामीका गब्बी और राजपाल यादव की झलक भी दिखाई देती है।

Baby John Song Pikley Pom में Varun Dhawan के इस अंदाज को नहीं देखे होंगे फैंस

Varun Dhawan की बेबी जॉन के गाने Pikley Pom में इतना तो साफ है कि इसमें पिता और बेटी की कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। जहां एक पिता अपनी बेटी को किस कदर प्यार करता है और उसे दुनिया की हर खुशी देने के लिए किस तरह मां और आप दोनों की भूमिका निभा रहा है। वरुण धवन इस गाने में अपने अलग अंदाज से छाए हुए हैं और निश्चित तौर पर उनके फैंस ने कभी उन्हें इस तरह से नहीं देखा होगा।

YouTube पर ट्रेंड कर रहा Varun Dhawan की Baby John Song Pikley Pom

बेटी और पिता के बीच रिश्ते पर बना यह गाना Pikley Pom निश्चित तौर पर ‘बेबी जॉन’ फिल्म के फैंस के लिए एक जबरदस्त तोहफ़ा है। वहीं गाने के रिलीज होने के बाद फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर एक लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं बेस्ट ऑफ विशाल मिश्रा से यह यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026