---Advertisement---

Bad Newz: विक्की कौशल और इस एक्टर संग धमाल मचाने आ रही तृप्ति डिमरी, कॉमेडी फिल्म इस दिन देगी दस्तक

Bad Newz: रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल‘ फिल्म में नजर आने के बाद तृप्ति डिमरी की किस्मत जैसे चमक उठी है। जहां एक तरफ उन्हें ‘भूल भुलैया 3’ ऑफर किया गया। वहीं दूसरी तरफ अब करण जौहर ने उनकी एक और अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। निश्चित तौर पर तृप्ति के फैंस के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2024 6:05 अपराह्न

Bad Newz
Follow Us
---Advertisement---

Bad Newz: रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल‘ फिल्म में नजर आने के बाद तृप्ति डिमरी की किस्मत जैसे चमक उठी है। जहां एक तरफ उन्हें ‘भूल भुलैया 3’ ऑफर किया गया। वहीं दूसरी तरफ अब करण जौहर ने उनकी एक और अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। निश्चित तौर पर तृप्ति के फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, गुड न्यूज़ के मेकर्स ने एक बार फिर एक ऐसी ही फिल्म बनाने की घोषणा की है और इसमें ‘एनिमल’ की जोया विक्की कौशल संग धमाल मचाती हुई नजर आएगी। करण जौहर ने इस फिल्म के टाइटल से लेकर रिलीज तारीख तक की घोषणा कर दी है।

करण जौहर ने फैंस को दिया सरप्राइज

फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, “सबसे मनोरंजक हंगामा के लिए तैयार हो जाइए एक अरब में एक बार होने वाली प्रफुल्लित करने वाली स्थिति इंतजार कर रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कॉमेडी बेड न्यूज। सिनेमाघरों में 19 जुलाई 2024।” फिल्म में विक्की और तृप्ति के अलावा एम्मी विर्क भी नजर आने वाले हैं। ‘बेड न्यूज़’ की रिलीज तारीख की घोषणा सुनते ही फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘बेड न्यूज’

आनंद तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस क्रेजी हो रहे हैं और यह सिनेमाघर में 19 जुलाई 2024 को दस्तक देने वाली है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जो लोगों को बिग स्क्रीन पर एंटरटेन करेगी। वहीं फर्स्ट लुक में तृप्ति, विक्की और एम्मी का अंदाज देख लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। क्योंकि यह एक फ्रेश जोड़ी है ऐसे में कुछ तो धमाल होना तय है।

फर्स्ट लुक को देखने के बाद लोगों की बढ़ी बेताबी

फर्स्ट लुक में तृप्ति शिमर शॉर्ट ड्रेस में पोज दे रही है तो एक लुक में उन्हें ब्लैक ब्रॉलेट में देखा गया। उनके अंदाज को देखने के बाद इतना तो तय है कि एनिमल की तरह एक बार फिर वह कुछ कमाल दिखाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026