---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan: ईद की शुभकामनाएं देते हुए अक्षय और टाइगर ने मजेदार तरीके से की नई रिलीज डेट की घोषणा, वादे की दिलाई याद

Bade Miyan Chote Miyan:अक्षय कुमार ने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की है। फैंस को इंप्रेस करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Bade Miyan Chote Miyan
Follow Us
---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ पिछले कुछ समय से लगातार बज में है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस खबर से वैसे तो फैंस को झटका लगा है लेकिन इस सब के बीच अक्षय और टाइगर ने भी मजेदार तरीके से अपनी फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। अब नई तारीख को इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं। स्टार्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है। आइए देखते हैं क्या है वीडियो।

अक्षय ने कहीं ये बात

इस वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं मैं और टाइगर हम लोग अबू धाबी में है और हम लोग यहां अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हुए हैं तो यहां हमें शेख के यहां से इनविटेशन आया था इफ्तार के लिए। तो हम उनसे मिलने के लिए गए बहुत मजा आया। बहुत अच्छा लगा और वहां ही हमें पता चला कि UAE ने डिक्लेयर कर दिया है कि ईद जो है वह 10 अप्रैल को होगा यानी कि हिंदुस्तान में 11 अप्रैल को। इस पर टाइगर कहते हैं, “और हमने हमेशा से कहा है कि बड़े मियां छोटे मियां ईद पर आएगी और अपना प्रॉमिस बरकरार रखते हुए हम आप सब से 11 तारीख को ही मिलेंगे तो बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से आप सभी को और पूरे परिवार को ईद मुबारक हो।”

अजय देवगन की फिल्म से तकरार

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बड़े और छोटे और पूरे बड़े मियां छोटे मियां की टीम की तरफ से आप सभी को एडवांस में ईद मुबारक। ईद पर अपने पूरे परिवार के साथ देखिए बड़े मियां छोटे मियां, अब 11 अप्रैल को केवल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” वैसे तो इस फिल्म की तकरार अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ से था लेकिन अब कहा जा रहा है कि ‘मैदान’ की रिलीज तारीख पोस्टपोन कर दी गई है।

फिल्म में ये स्टार्स दिखाएंगे जलवा

इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, आलिया फर्नीचरवाला और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 350 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। वहीं मेकर्स ने ईद के मद्देनजर रखते हुए इस फिल्म की रिलीज तारीख को एक दिन के लिए पोस्टपोन किया है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि आखिर क्या धमाल मचा पाते हैं अक्षय और टाइगर की जोड़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026