---Advertisement---

‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले Rashmika Mandanna ने ससुरालियों के लिए किया बेहद नेक काम, जानकर झूम उठा पूरा तेलंगाना

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना अपने सुपरस्टार पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंची। यहां पर उन्होंने 180 स्कूली बच्चों के लिए बड़ा एलान किया है। जिसके कारण हर तरफ रश्मिका की चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Rashmika Mandanna
Follow Us
---Advertisement---

Rashmika Mandanna : साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’  बहुत जल्द 19 जून 2026 को रिलीज हो रही है। इस बॉलीवुड फिल्म में वो शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ काम कर रही हैं। फिलहाल मूवी का प्रमोशनल चल रहा है। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस अपने सुपरस्टार पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंची। यहां पर उन्होंने अपने ससुरालियों को एक बहुत बड़ा गिफ्ट दिया । उनके इस नेक काम की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Rashmika Mandanna  ने पति विजय देवरकोंडा के साथ मिलकर किया नेक काम

अभी हालहि में रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव पहुंचे थे। यहां पर विजय के पिता का जन्म हुआ था। अपने ससुर के इस गांव को आगे बढ़ाने के लिए कपल ने 180 स्कूली बच्चों की आर्थिक मदद की है। खबरों की मानें तो विजय और रश्मिका ने 9वीं और 10वीं के छात्रों को 10 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देने का एलान किया है। जो बच्चे होनहार हैं उनको कपल ने आर्थिक सहयोग दिया है। खबरों की माने तो इसमें 73 लड़के और 107 लड़कियों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इसी साल फरवरी में शादी की थी। इस दौरान उन्होंने एलान किया था कि, होनहार बच्चों की आर्थिक मदद करेंगे। अब उन्होंने इस वादे को पूरा कर लिया है। बच्चों को ये आर्थिक सहयोग विजय के फाउंडेशन के द्वारा की गई है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ और अपकमिंग फिल्में

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के दो बड़े नाम हैं। दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल लगभग 140 करोड़ की संपत्ति का मालिक हैं। रश्मिका-विजय 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘रनबाली’ में शादी के बाद पहली बार नजर आएंगे। रश्मिका बहुत जल्द ‘कॉकटेल 2’, ‘मायसा’ , ‘AA22xA6’ और ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा रावडी जनार्दन में दिख सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026