---Advertisement---

Bhaiyya Ji Review: 100वीं फिल्म को लेकर भौकाल मचा रहे थे मनोज बाजपेयी, देखने के बाद जानिए क्या बोल रही है जनता

Bhaiyya Ji Review: मनोज की फिल्म रिलीज हो चुकी है और ऐसे में लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ को यह फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ इसमें कमी बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 1:09 अपराह्न

Bhaiyya Ji Review
Follow Us
---Advertisement---

Bhaiyya Ji Review: मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भैया जी की जिसे लेकर पिछले कुछ समय से लगातार क्रेज बरकरार था। ऐसे में एक बार फिर भैया जी अपनी एक्टिंग से चला पाए जादू, क्या लोगों को पसंद आई मनोज की यह फिल्म? अगर आप भी जा रहे हैं इस फिल्म को देखने के लिए और जानना चाहते हैं आखिर कैसी है यह फिल्म तो फटाफट जान लीजिए। इस फिल्म को लोग कर रहे हैं किस कदर पसंद और क्या चला पाए भैया जी अपना स्वैग आइए जानते हैं।

फिल्म की क्या है कहानी

अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी फिल्म में मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव की है जिसमें भैया जी के किरदार में नजर आ रहे हैं मनोज। उनका भौकाल चलता है लेकिन लंबे समय तक वह अपने भौकाली को भूलकर शांत हो जाते हैं।अचानक उनके भाई की हत्या कर दी जाती है। वहीं भाई के मौत का बदला लेने के लिए एक बार फिर नरसंहार करने पर उतारू हो जाते हैं भैया जी। अब ऐसे में इस फिल्म में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भैया जी अपने भाई के मौत का बदला नरसंहार कर लेंगे या निवेदन कर।

मनोज बाजपेयी की एक्टिंग

एक्टिंग की बात करें तो वह उम्दा है लेकिन भैया जी के किरदार में वह कहीं ना कहीं लोगों को निराश कर रहे हैं। इससे पहले भी वह अपने भौकाली लोग और खूंखार एक्टिंग को लेकर पहचाने जाते हैं लेकिन इस फिल्म में लोगों को कुछ कमी महसूस हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म के स्क्रीनप्ले को और बेहतर कर मनोज बाजपेई के परफॉर्मेंस को और निखारा जा सकता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जिन्हें यह फिल्म पसंद आ रही है।

क्या फिल्म में रह गई कमी

इस फिल्म के डायरेक्शन और राइटिंग की बात करें तो एक बार फिर अपूर्व सिंह कार्की की फिल्म का स्क्रीन प्ले कमजोर पड़ा । राइटिंग और कमजोर परफॉर्मेंस के चलते लोगों को फिलहाल फिल्म लोगों को लुभाने में नाकाम रही है। फिल्म के फर्स्ट हाफ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं सेकंड हाफ को कुछ लोग बोरिंग भी बता रहे हैं। इसलिए कैसी लगी आपको यह फिल्म इसके लिए आप इसे देख सकते हैं।

लोग दे रहे हैं कुछ इस तरह के रिएक्शन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026