---Advertisement---

Bhaiyya Ji Trailer: नरसंहार करने के लिए ‘रॉबिनहुड’ का बाप बनकर आए मनोज बाजपेयी, सिस्टम हिलाकर लेंगे भाई की मौत का बदला

Bhaiyya Ji Trailer: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। जी हां, भैया जी निश्चित तौर पर इस बार तबाही मचाने के लिए तैयार हैं और कैसे लेंगे अपने भाई की मौत का बदला। यह देखने के लिए आपको करना पड़ेगा इंतजार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 4:24 अपराह्न

Bhaiyya Ji Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Bhaiyya Ji Trailer: मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैयाजी‘ का ट्रेलर जारी किया गया है और एक बार फिर अपने भौकाल अंदाज से एक्टर सुनामी मचा रहे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।मनोज बाजपेयी के इस ट्रेलर को देखने के बाद पूरी की पूरी कहानी की साफ झलक दिखाई गई है और लोग अब एक बार फिर फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स लोगों को लुभाने के लिए पहले टीजर और उसके बाद वीडियो दिखाकर पहले ही कब्जा जमा चुके हैं।

टेलर ने किया सोने पर सुहागा

सोने पर सुहागा करने का काम किया इस ट्रेलर ने और एक्टर अपने धांसू परफॉर्मेंस से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। यह ट्रेलर आपके होश को उड़ा देने के लिए काफी है क्योंकि वह हर बार से हटके नजर आने वाले हैं। प्यार से प्रतिशोध का निवेदन करते हुए दिखेंगे।मनोज कुकर्म अपने भाई के मौत का बदला ले पाएंगे। इसे देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज के लिए इंतजार करना पड़ेगा लेकिन आप इससे पहले ट्रेलर देख सकते हैं।

मास्टरमाइंड हैं मनोज बाजपेयी जो करते हैं कुकर्म का नाश

ट्रेलर की शुरुआत होती है बैकग्राउंड आवाज से जिसमें कहा जाता है कि अरे ओ पंडित जी कौन है ये भैयाजी कौन है भैयाजी। तो जवाब आता है, “पॉलिटिक्स की बात करें तो सत्ता पक्ष को विपक्ष तो विपक्ष को सत्ता पक्ष करने के मास्टरमाइंड भैयाजी। कुकर्मियों को संसार से मुक्त किया है एक समय था जब मात्र उनकी कहानी सुनकर कुकर्मी भी अपना कुकर्म त्याग देता था। उस समय सरकार भी वही थे प्रजा भी वही थे क्राइम भी वही थे कानून भी वही थे फिर आवाज आती है रॉबिन हुड है क्या।” तो इस पर जवाब आता है नहीं वह उसका बाप है।

बिहार के इस जिले की दिखाई जाएगी कहानी

भैया जी जिला सीतामढ़ी बिहार और आपने तो उनके भाई की हत्या ही कर दी। एक बार फिर मनोज बाजपेई अपने डायलॉग ‘निवेदन नहीं नरसंहार होगा’ से छा गए। वहीं अंत में यह कहा जाता है कि अब भैयाजी आएंगे और तबाही मचाएंगे अपूर्व सिंह कर्की के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026