---Advertisement---

कॉमेडी ही नहीं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी हैं Bharti Singh, धार्मिक भावनाओं को आहत करने से लेकर थप्पड़ विवाद में हुई थी फजीहत

Bharti Singh: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अक्सर कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली भारती आज अपना जन्मदिन मना रही है। यह बात तो आप सब जानते हैं कि भारती टीवी की दुनिया में अपनी कॉमेडी से अलग पहचान बना चुकी है लेकिन क्या आपको पता है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2023 9:00 पूर्वाह्न

bharti singh
Follow Us
---Advertisement---

Bharti Singh: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अक्सर कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली भारती आज अपना जन्मदिन मना रही है। यह बात तो आप सब जानते हैं कि भारती टीवी की दुनिया में अपनी कॉमेडी से अलग पहचान बना चुकी है लेकिन क्या आपको पता है कि वह कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का भी हिस्सा बन चुकी है। जी हां, टीवी पर लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाली भारती की काफी फजीहत हुई थी जब ड्रग्स विवाद से लेकर थप्पड़ कांड तक में सामने आई थी। इतना ही नहीं भारती पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगाया गया। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं भारती सिंह से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सी जो आज भी किए जाते हैं याद।

ड्रग केस में आया था नाम

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जहां एक तरफ लिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को समन भेजा गया था। वहीं ड्रग मामले में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी समन भेजा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर से गांजे के पैकेट मिले थे। ऐसे में भारती को काफी ट्रोल किया गया था।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

दाढ़ी मूंछ को लेकर टिप्पणी

भारती सिंह को मजाक करना कभी-कभी भारी पड़ता है और यही वजह है कि उन्हें शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। कुछ समय पहले की बात है जब भारती ने मजाक मजाक में कह दिया था कि दाढ़ी मूछ के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा था कि आप दूध पी लो और दाढ़ी मुंह में जाने के बाद आपको सेवई का स्वाद आ जाएगा। भारती के इस बयान पर सिक्ख समुदाय की तरफ से तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उन्हें माफी मांगी पड़ी थी लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था।

सिद्धार्थ सागर ने सरेआम मारा थप्पड़

साल 2019 में सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था जब यह खबर सामने आई थी कि सिद्धार्थ सागर ने भारती सिंह को थप्पड़ मारा है। दरअसल एक एक्ट के दौरान सिद्धार्थ को भारती को थप्पड़ मारना था लेकिन गलती से उन्होंने कॉमेडियन को जोर से चाटा रख दिया था। जिसके बाद गुस्से में भारती ने कहा था कि या वह शोमें रहेगी या फिर सिद्धार्थ सागर। जिसके बाद भारती को शो में रखा गया था और सिद्धार्थ को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

धार्मिक भावना भावनाओं को आहत पहुंचाना पड़ा भारी

भारती सिंह की कॉन्ट्रोवर्सी की बात करें तो साल 2019 में रवीना टंडन के साथ वह फराह खान के शो में बैकबेंचर में नजर आई थी। दोनों ने बाइबिल के शब्द हल्लिलूय्याह का मजाक उड़ाया था उसके बाद यह विवादों में आ गई थी। वहीं लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था और इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026