---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ट्रेंड में है ‘भुलाईल तोहार नथिया’, अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी ने मचाई सनसनी

Bhojpuri dance video: भोजपुरी गानों का क्रेज सोशल मीडिया पर बरकरार है और फैंस के बीच अलग ही खुमार देखने को मिलता है। पहले जहां सिर्फ बॉलीवुड गानों को सुनना लोग पसंद करते थे और भोजपुरी गानों को समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता था। समय बदल गया है और अब भोजपुरी गानों की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2023 1:47 अपराह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी गानों का क्रेज सोशल मीडिया पर बरकरार है और फैंस के बीच अलग ही खुमार देखने को मिलता है। पहले जहां सिर्फ बॉलीवुड गानों को सुनना लोग पसंद करते थे और भोजपुरी गानों को समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता था। समय बदल गया है और अब भोजपुरी गानों की भी एक मीनिंग होती है और इंडस्ट्री के कई कलाकार ऐसे हैं जो पॉपुलैरिटी के मामले में किसी भी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई गाना भी खूब वायरल होता है। इस बीच अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी का गाना ‘भुलाईल तोहार नथिया’ काफी चर्चा में है जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।

कल्लू और नीलम को देख हारे लोग दिल

वायरल हो रहे इस गाने ‘भुलाईल तोहार नथिया’ की बात करें तो यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और कल्लू का अंदाज देख लोग दिल हार बैठे हैं। कल्लू का कलरफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और नीलम गिरी संग उनकी जोड़ी इस गाने में खास कमाल दिखाने में कामयाब हुई है। इस गाने में दोनों को देख लोगों का दिल हारना लाजमी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कल्लू अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं और नीलम गिरी को लोग किस कदर चाहते हैं यह एक भोजपुरी लवर्स को बखूबी मालुम है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

ट्रेंड में है यह गाना

कल्लू के इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। प्रिंस प्रियदर्शी ने इस गाने के लिसिक्स को लिखा है और प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। यह गाना Wave Music यूट्यूब पर 24 मई को को शेयर किया गया है। गाने को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना फिलहाल ट्रेंडिंग म्यूजिक की लिस्ट में 28 नंबर पर है। यह गाना काफी रॉकिंग है ऐसे में लोगों को पसंद आना भी लाजमी है। कल्लू और नीलम दोनों ही इंडस्ट्री में सफ़ल स्टार्स की लिस्ट में शुमार है। ऐसे में अगर दोनों साथ आए तो हंगामा होना बनता है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026