---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘लहर उठे’ गाने में रक्षा गुप्ता को देख होश खो बैठे खेसारी लाल यादव, चढ़ाया इंटरनेट का पारा

Bhojpuri dance video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्टर की खासियत है कि वह किसी भी एक्ट्रेस के साथ कमाल की जोड़ी बनाते हैं। इस बीच रक्षा गुप्ता के साथ उनका ताबड़तोड़ रोमांस काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अभी कुछ घंटे नहीं हुए हैं और इसे काफी व्यूज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2023 2:00 अपराह्न | Updated: जून 12, 2023 2:32 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्टर की खासियत है कि वह किसी भी एक्ट्रेस के साथ कमाल की जोड़ी बनाते हैं। इस बीच रक्षा गुप्ता के साथ उनका ताबड़तोड़ रोमांस काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अभी कुछ घंटे नहीं हुए हैं और इसे काफी व्यूज मिल रहे हैं। यह खेसारी की पॉपुलरिटी का ही कमाल है कि उनका हालिया रिलीज सॉन्ग ‘लहर उठे’ को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में खेसारी और रक्षा गुप्ता की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।लोगों के बीच उनका जादू बरकरार है। आइए जानते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

रक्षा गुप्ता संग छा गए खेसारी लाल यादव

‘लहर उठे’ गाने की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव के अपोजिट रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। हर मूव्स पर दोनों कातिलाना ठुमके लगाकर एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के बीच की खास केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। यह बात सच है कि खेसारी लाल यादव की अपनी एक पहचान है लेकिन रक्षा गुप्ता के साथ उनके इस गाने को देख लोगों का दिन बन गया है। यही वजह है कि यह गाना फैंस के बीच बार फिर ट्रेंड पर है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: इस हसीना संग रोमांटिक हुए खेसारी को देख लोगों के बीच मची खलबली, व्यूज ने उड़ाया गर्दा

प्रियंका सिंह की आवाज का चला जादू

‘लहर उठे’ गाने की बात करें तो इसमें जहां रक्षा के साथ खेसारी अपनी जोड़ी से तहलका मचा रहे हैं। वहीं गाने की खासियत यह भी है कि इसमें खेसारी ने अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक अभिषेक गुप्ता का है। गाने के कंपोजर शुभम तिवारी हैं। इस गाने को Blue Beat Bhojpuri यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 12 जून 2023 को ही रिलीज किया गया है।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/WahW6e7N5Mg

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026