---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘अंगूरी से बंगुरी’ गाने पर इस हसीना संग अलग अंदाज में दिखे पवन सिंह, आवाज से भी चलाया जादू

Bhojpuri dance video: भोजपुरी पावर स्टार आ चुके हैं अपना एक नया गाना लेकर। नए अंदाज में पवन सिंह को देख फैंस की बेचैनी एक बार फिर बढ़ गई है। जी हां, ‘अंगूरी से बंगुरी’ गाने में पवन सिंह के ऑपोजिट नैना गुप्ता नजर आ रही है और कहने में दो राय नहीं है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2023 3:49 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी पावर स्टार आ चुके हैं अपना एक नया गाना लेकर। नए अंदाज में पवन सिंह को देख फैंस की बेचैनी एक बार फिर बढ़ गई है। जी हां, ‘अंगूरी से बंगुरी’ गाने में पवन सिंह के ऑपोजिट नैना गुप्ता नजर आ रही है और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। यह बात सच है कि पवन सिंह अपने अंदाज से हर बार लोगों को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर पवन के नए और पुराने गाने काफी चर्चा में होते हैं और ऐसे में उनका गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस न्यू रिलीज सॉन्ग को देखने के बाद फैंस की बेचैनी बढ़ गई है।

छा गई पवन और नैना की जोड़ी

पवन सिंह के इस गाने की बात करें तो ‘अंगूरी से बंगुरी’ गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसमें नैना गुप्ता और पवन सिंह का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और शानदार रोमांस लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस वीडियो को फैंस ताबड़तोड़ देख रहे हैं। जहां साड़ी पहनकर नैना गुप्ता गाने में आग लगा रही है वहीं अपने दबंग अंदाज से पवन सिंह भी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary new song: सपना का Surma गाने में दिखा दिलकश अंदाज, कातिल अदाओं से लोगों को किया घायल

ताबड़तोड़ मिल रहे व्यूज

‘अंगूरी से बंगुरी’ गाने की बात करें तो इसमें पवन सिंह और नैना गुप्ता की जोड़ी तहलका मचा रही है। दोनों के बीच कुछ ऐसा स्पार्क है जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं। 18 जून 2023 को जेपी स्टार पिक्चर भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के सिंगर की बात करें तो इसे पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पवन सिंह ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि बहुत अच्छे सिंगर भी हैं और एक बार फिर खुद उन्होंने इस बात को साबित कर दिया।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026