---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ में रितेश पांडे का गदर, 500 मिलियन से अधिक व्यूज ने तोड़ा रिकॉर्ड

Bhojpuri dance video: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। शादी हो या पार्टी भोजपुरी गानों की धून पर लोग नाचने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और यही वजह है कि लगातार ये ट्रैक्स खूब वायरल होते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कोई ना कोई गाना खूब चर्चा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2023 1:32 अपराह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। शादी हो या पार्टी भोजपुरी गानों की धून पर लोग नाचने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और यही वजह है कि लगातार ये ट्रैक्स खूब वायरल होते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कोई ना कोई गाना खूब चर्चा में होता है और इसी में से फिलहाल एक है ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’। इस गाने में रितेश पांडे का अंदाज और डांस दोनों लोगों के बीच खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख यूजर्स झुमने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यह बात सच है कि इस वीडियो में वह हर मसाला मौजूद है जो लोगों को झुमने के लिए मजबूर कर देगी।

अकेले रितेश ने मचाई तबाही

रितेश भोजपुरी के चर्चित एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर उनके डांस तक को लोगों द्वारा काफी सराहा जाता है वहीं उनकी सिंगिंग को तो भूल ही नहीं सकते हैं। आवाज में कसक है जो फैंस को इम्प्रेस करने के लिए काफी है। रितेश पांडे को बखुबी पता है कि कैसे अपने गानों से लोगों को खींचना है। जहां गानों में एक्टर्स के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को फिल्माया जाता है और यह हिट बनाने के लिए कारगर माना जाता है। हालांकि ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ में रितेश ने इस बात को साबित कर दिया कि गाने को वह अपने दम पर हिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor: महीनों बाद मलाइका की प्रेग्नेंसी पर बॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का ऐसे किया मुंह बंद

हिट है यह गाना

‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ के वीडियो की बात करें तो इसमें रितेश के ओपोजिट कोई एक्ट्रेस मौजूद नहीं है। अपने दम पर उन्होंने इस गाने को हिट कर दिखाया है। इस वीडियो को Worldwide Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 560 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद रितेश पांडे ने आवाज दी है। हिट गाने का लिरिक्स आरएस प्रीतम का है और म्यूजिक आशीष वर्मा का है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026