---Advertisement---

Bhojpuri Holi Song: होली पर इस बार जरूर लें पवन सिंह और खेसारी लाल के इन भोजपुरी गानों की डोज, सुनते ही झूम उठेंगे

Bhojpuri Holi Song:होली की मस्ती हो और भोजपुरी गाने का तड़का न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। होली अभी शुरू भी नही हुई और यूटयूब पर खेसारी,पवन, निरहुआ और अक्षरा सिंह के गाने जमकर रिलीज हो रहे हैं और खास बात ये है कि, ये भोजपुर गाने काफी ट्रेंड भी कर रहे ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 1, 2023 5:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Holi Song:होली की मस्ती हो और भोजपुरी गाने का तड़का न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। होली अभी शुरू भी नही हुई और यूटयूब पर खेसारी,पवन, निरहुआ और अक्षरा सिंह के गाने जमकर रिलीज हो रहे हैं और खास बात ये है कि, ये भोजपुर गाने काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है कि इन भोजपुरी गानों ने अभी से ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ा दिया है।होली की जान ही भोजपुरी गानों में बसी होती है। ऐसे में होली के हुड़दंग में सबसे ज्यादा बजने वाले भोजपुरी गानों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही गाने जिन्हें सुनकर आप भी होली की मस्ती में चूर हो जाएंगे। खास बात ये है कि, होली के इन गानों को हर साल सुना जाता है। चलिए आपको ऐसे ही होली के रंगों से सराबोर गानों के बारे में दिखाते भी हैं और बताते भी हैं।

‘मुँहे लागल बा’

भोजपुरी ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव और राधा रावत का गाना ‘मुँहे लागल बा’ होली की जान और शान माना जाता है। रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर आग लगाने वाले ‘मुँहे लागल बा’ भोजपुरी गाने में आप देख सकते हैं कि, खेसारी लाल यादव जमकर भोजपुरी एक्ट्रेस राधा रावत के साथ रोमांस कर रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

 

‘चोलिया छोट लईला ए पहुना’

होली के भोजपुरी गानों की बात हो और पवन सिंह के गानों का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आज हम आपके लिए पवन सिंह का सबसे ज्यादा होली पर बजने वाला गाना ‘चोलिया छोट लईला ए पहुना’ गाना लेकर आए हैँ। इस गाने में होली के रंगों में पवन सिंह डिंपल सिंह के साथ सराबोर नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच होती नोंक झोंक लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

भाभी जी के चाट लS

होली का पर्व काफी मस्ती और हंसी मजाक से भरा हुआ होता है। ऐसे में डांस करती हुई देवर और भाभी की जोड़ी को लोग खूब पसंद हैं। आज भी जो होली का गाना हम आपके लिए लेकर आए हैं वो भी कुछ ऐसा ही है। आज हम आपको देवर और भाभी की कैसी होली होती है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। भाभी जी के चाट लS गाना भोजपुरी होली का सबसे हिट गाना है। इस गाने में पवन सिंह अपनी भाभी से मजाक करते हुए नजर रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही छा गया था। होली पर इस भोजपुरी गाने का काफी दबदबा देखने को मिलता है।

 

हाला भईल होली में

होली में ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का सबसे हिट गाना हाला भईल होली में काफी सुना जाता है। इस गाने की वीडियो में आप देख सकते हैं कि, खेसारी लाल यादव होलियारो के साथ खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ खेसारी लाल यादव का रोमांस माहौल और भी रोमांटिक बना रहा है। खेसारी लाल और आस्था सिंह की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही कारण है कि, ये गाना इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=o66FHmVTERc

 

रंग ठोपे ठोप

 

होली पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का सबसे हिट गाना रंग ठोपे ठोप काफी सुना जाता है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का रंग ठोपे ठोप भोजपुरी गाना काफी पसंद किया जाता है। इस गाने में आप देख सकते हैं कि, किस तरह भोजपुरी एक्ट्रेस को पवन सिंह रगड़-रगड़ के रंग लगा रहे हैं। भोजपुरी के सबसे हिट होली के गानों में से ये गाना काफी हिट माना जाता है। अगर आप इस बार होली की मस्ती में चूर होना चाहते हैं तो आप रंग ठोपे ठोप गाना बजा सकते हैं।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026