---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन की ‘मिस्ट्री गर्ल’ बनी तृप्ति डिमरी, डबल धमाल देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस

Bhool Bhulaiyaa 3: फ्रेंचाइजी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर पिछले कुछ समय से कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर कई खबरें लगातार वायरल हो रही है। बीते कुछ समय पहले जहां विद्या बालन का नाम इस फिल्म के लिए कंफर्म कर दिया गया। वहीं अक्षय कुमार के नाम पर ना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 3:15 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3: फ्रेंचाइजी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर पिछले कुछ समय से कार्तिक आर्यन काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर कई खबरें लगातार वायरल हो रही है। बीते कुछ समय पहले जहां विद्या बालन का नाम इस फिल्म के लिए कंफर्म कर दिया गया। वहीं अक्षय कुमार के नाम पर ना की मुहर लग चुकी है। इस सब के बीच लीड एक्ट्रेस के तौर पर एक हसीना का नाम कंफर्म कर दिया गया है।

जहां एक बार फिर मंजूलिका के किरदार में विद्या बालन धमाल मचाने वाली है। वहीं कार्तिक आर्यन ने तस्वीर शेयर कर लीड एक्ट्रेस को लेकर अनाउंसमेंट करते दिखे हैं। निश्चित तौर पर इस एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री से फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे।

Bhool Bhulaiyaa 3 में एक किलिंग स्माइल जो दिलों में जगा देती है खौफ

दरअसल कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक पजल है। इस पजल पर एक एक्ट्रेस की आधी तस्वीर दिखाई गई जिसमें वह मुस्कुरा रही है। इसके साथ पोस्ट में लिखा, “एक किलिंग स्माइल जो दिलों में खौफ जगा देती है।” वहीं कैप्शन में लिखा, “सॉल्व कीजिए इस भूल भुलैया को।” दूसरी तस्वीर में एक और पजल शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, “आंखें जो डरती है लेकिन डर का इंतजार है।” इसके साथ कैप्शन में कहा, “काफी गलत जवाब आ रहे हैं वापस गेस करिए।”

Bhool Bhulaiyaa 3 में कियारा आडवाणी को रिप्लेस

वहीं अंत में एक और तस्वीर में तृप्ति डिमरी नजर आ रही है जिसके साथ ही कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “भूल भुलैया की दुनिया में स्वागत है।” तृप्ति डिमरी के फोटो पर लिखा है, “डर और मस्ती को और बढ़ाने के लिए तृप्ति डिमरी ऑन बोर्ड है।” इसके साथ ही तृप्ति ने इस बार भूल भुलैया 3 में कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर दिया है और अब फैंस फिल्म को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 दिवाली 2024 पर रिलीज

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है और पिछले कुछ समय से यह लगातार चर्चा में है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार फैंस के बीच एक्साइटमेंट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026