---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: गिरते-उठते अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’ हुआ वर्ल्ड फेमस, बुधवार को स्लो स्पीड से किया दोगुना कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। इस हॉरर कॉमेडी को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और ये अपनी लागत से दोगुनी कमाई कर चुकी है। बुधवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन उसके बाद भी इसने रिकॉर्ड बनाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 12:07 अपराह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। इस दौरान मूवी की कमाई काफी स्लो रही है। लेकिन इसके बाद भी इसने विरोधियों को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड बना लिया है। बुधवार को इस हॉरर कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरा है। लेकिन इसके बाद भी ये अपने बजट से ज्यादा लागत निकालने में कामयाब हो गई है। इन आंकड़ों को देख डायरेक्टर प्रियदर्शन सहित फैंस को उम्मीद है कि, ये  250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस वीकेंड पर ये 120 करोड़ की लागत से बनी  ये फिल्म सफलता के  नए झंडे गाड़ सकती है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20 कितना हुआ?

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 20वें दिन 1.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4522 शोज से हुई है। इसके बाद अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी भारत में 148.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इन 20 दिनों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 56.85 करोड़ है। लंबे वक्त के बाद अक्षय कुमार की कोई फिल्म खाड़ी के देशों में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भूत बंगला का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 232.78 करोड़ रुपए हो चुका है। आने वाले दिनों में 250  करोड़ का आंकड़ा पार सकती है। इस फिल्म का बजट  120 करोड़ के आस-पास है और ये कुछ ही हफ्तों में दोगुना प्रॉफिट निकालने में कामयाब हो गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े  Sacnilk ने जारी किए हैं।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए?

आपको बता दें, प्रियदर्शन  बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने हिट कॉमेडी फिल्म से अपनी जगह बनाई है। जब भी अक्षय कुमार, राजपाल यादव , परेश रावल और दिवंगत असरानी की जोड़ी स्क्रीन पर आयी है तभी इतिहास रचा है। इस बार ‘भूत बंगला’ में भी इनकी कॉमेडी ने ऑडियंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। भूत बंगला ने रिलीज के 20 दिन के अंदर ही कई रिकॉर्ड बनाए हैं । ये अक्षय कुमार की ये 20वीं ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ये 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी मूवीज में शामिल हो गई है। इसके साथ ही साल 2026 की अभी तक की सबसे बडी हिट मूवी बन गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026