Bhooth Bangla: सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं इस हॉरर कॉमेडी से लोगों को एक अलग उम्मीद है। हालांकि इस सबके बीच रेडिट यूजर ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। क्या पुराने स्टार कास्ट को साथ लाना प्रियदर्शन के लिए गलत फैसला बन सकता है। आइए जानते हैं भूत बंगला ट्रेलर देखने के बाद लोग किस तरह से अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर रिव्यू देने लगे हैं। यह बताने के लिए काफी है कि फैंस एक्साइटेड नहीं है जैसी उम्मीद की जा रही थी। आइए जानते हैं भूत बंगला को लेकर रेडिट यूज़र ने क्या कहा।
Bhooth Bangla को लेकर क्या प्रियदर्शन की यह गलती पड़ेगी भारी
Priyadarshan is a absolute legendin comedy genre 🙂↕️ but….
byu/Majestic_____kdj inpj_explained
भूत बंगला ट्रेलर देखने के बाद रेडिट यूजर का कहना है कि प्रियदर्शन रेट्रो कॉमेडी ड्रामा के क्षेत्र में निसंदेह एक दिग्गज है लेकिन भूत बंगला के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि वह आज की दुनिया के हिसाब से खुद को नहीं ढाल पाए हैं। यह बात थोड़ी कड़वी लग सकती है लेकिन हां प्रियदर्शन का अपने पुराने और जाने माने कलाकारों को लेना एक गलत फैसला था। शायद वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। बेशक वह मजेदार हैं लेकिन आजकल जो लोग फिल्में देखने जाते हैं और किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाते हैं वह इन कलाकारों से खुद को जोड़ नहीं पाएंगे।
अक्षय कुमार की भूत बंगला को क्यों बताया गया फ्लॉप
इसके साथ ही रेडिट यूज़र ने यह भी कहा कि “शायद इसे लोग अजीब और बकवास कहेंगे। इस तरह एक और फिल्म फ्लॉप हो जाएगी जहां तक वीएफएक्स की बात है तो मैं क्या ही कहूं वैसे लगता है हम हेरा फेरी 3 को भूल ही जाएं।” लोगों का कहना है कि ट्रेलर काफी खराब है। साफ तौर पर दिख रहा है की कलर ग्रेडिंग अच्छा नहीं हुआ है। भूत बंगला को लेकर लोग यह भी कह रहे हैं कि जोक्स ठीक से नहीं दिखाया गया है और सिर्फ अक्षय कुमार और राजपाल यादव की मीम को दिखाने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग ट्रेलर कट सही से करने की भी सलाह देते हुए दिखे हैं।
भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव और अक्षय कुमार की जोड़ी दिखाई देने वाली है। यह प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही है। गौरतलब है कि यह कास्ट पहले भी एक साथ काम कर चुकी है।






