---Advertisement---

Bhooth Bangla Trailer: वधुसूर से बेखौफ अक्षय कुमार क्या मंगलपुर में कर पाएंगे शादी, रिस्क पर देखें कॉमेडी और हॉरर से ट्विस्ट ट्रेलर

Bhooth Bangla Trailer: हॉरर कॉमेडी से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए अक्षय कुमार आ चुके हैं और निश्चित तौर पर इस बार धमाका फुल ऑन होने वाला है। ट्रेलर देखकर निश्चित तौर पर आपकी भी बेताबी बढ़ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2026 3:26 अपराह्न

Bhooth Bangla Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी में किस तरह से अपना जलवा दिखाते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है तभी तो भूल भुलैया जैसी फ्रेंचाइजी इतनी सफल रही है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर वह पूरी तरह से तबाही मचाने के लिए तैयार है और भूत बंगला ट्रेलर रिलीज से पहले जारी कर दिया गया है। कहने में कोई शक नहीं है कि अक्षय कुमार जिस तरह से अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए हैं। भूत बंगला ट्रेलर काफी जबरदस्त है जहां हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है जो मजेदार है।

Bhooth Bangla Trailer में क्या दिखाया गया मजेदार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

भूत बंगला ट्रेलर की बात करें तो यहां दिखाया जाता है कि कैसे एक भूतिया महल में रहने के लिए अक्षय कुमार आते हैं और इस दौरान उन्हें बंगले के पीछे की कई कहानियों का पता लगता है। इस सबके बीच कैसे वह इससे पर्दा उठा पाएंगे और क्या होगा इसका अंजाम इसे देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। भूत बंगला ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि मंगलपुर जहां आज तक कोई भी शादी नहीं हुई है वहां अक्षय कुमार अपनी शादी करने की ठानते हैं।

अक्षय कुमार के अलावा इन स्टार्स ने बटोरी लाइमलाइट

वहीं अक्षय कुमार के फैसले को लेकर जब लोग उन्हें यह कहते हैं कि वधुसूर आकर लोगों को मार देगा। इसके बावजूद एक्टर क्या मंगलपुर में अपनी शादी कर पाएंगे। इसे देखने के लिए फिल्म तो देखना होगा लेकिन तब्बू की झलक मात्र फैंस को दीवाना बना दिया है जहां वह अपने डांस से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही है। उनका लुक भी बदला हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही वामिका और अक्षय कुमार भूत बंगला ट्रेलर में छाए हुए नजर आए हैं। राजपाल यादव की कॉमेडी भी मजेदार है।

अक्षय कुमार ने भूत बंगला ट्रेलर को लेकर क्या कहा

जहां तक बात करें अक्षय कुमार की भूत बंगला की तो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, “भूत बंगला में स्वागत है यहां ना तो लोग नॉर्मल है और ऊपर से बांग्ला भी पैरानॉर्मल है यहां अपने रिस्क पर आए। इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू , वामिका गब्बी जैसे सितारे दिखाई देने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026