---Advertisement---

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग इस हाल में ट्विन करती दिखी Bhumi Pednekar, वीडियो देख लोग ले रहे हैं जमकर चुटकी

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वजह है उनके लव अफेयर्स। बीते कुछ दिनों से भूमि का नाम यश कटारिया के साथ जोड़ा जा रहा है। एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह ट्विन करते हुए नजर आए। सोशल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2023 3:00 अपराह्न

bhumi pednekar
Follow Us
---Advertisement---

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और वजह है उनके लव अफेयर्स। बीते कुछ दिनों से भूमि का नाम यश कटारिया के साथ जोड़ा जा रहा है। एक बार फिर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह ट्विन करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है और लोग इसे देख जमकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अभी हाल ही में भूमि और यश को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जिसमें वह दोनों कैमरे से बचते हुए नजर आए थे। वहीं बाद में वह कार में मिलते हैं। एक बार फिर दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

वीडियो में ट्विन करते दिखे भूमि और यश

विरल भयानी इंस्टाग्राम से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां भूमि ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए हाथों में जैकेट को कैरी किया है। इस दौरान एक्ट्रेस कैमरे पर पोज देती हुई नजर आती हैं लेकिन यश कैमरे से बचते हुए दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे को ट्विन कर रहे हैं और यश कटारिया भी ब्लैक शर्ट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल काफी चर्चा है।

लोग ले रहे हैं चटकारे

इस वीडियो को देख लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं और कमेंट में अजीबोगरीब बात कह रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “यह बॉयफ्रेंड है या धारावी का कोई चरसी है।” तो वहीं एक और यूजर ने कहा, “क्या करूं यार हंसी नहीं रोक पाया इससे अच्छा तो दीपक कलाल है। यह चोमू कौन है’। एक यूजर ने कहा तो एक और का कहना है “जैसे यह वैसा ही इसका बॉयफ्रेंड।”

कई दफा स्पॉट हो चुके हैं लव बर्ड्स

गौरतलब है कि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है लेकिन कई दफा दोनों की रिलेशनशिप की खबरें कंफर्म हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में भी यश और भूमि नजर आए थे जिसमें दोनों कैमरे से बचकर किस करते हुए दिखे थे। बात करें यश और भूमि की तो दोनों ने अब तक इसे आधिकारिक नहीं किया है लेकिन कहा यह जाता है कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

इंडस्ट्री में है यश की जान-पहचान

यश कटारिया की बात करें तो वह पेशे से एक बिल्डर और बिजनेसमैन हैं। वहीं कहा जाता है कि वह भूमि पेडनेकर से उम्र में 5 साल छोटे हैं। भूमि के अलावा भी इंडस्ट्री में लोग यश को जानते हैं और वह जैकी भगनानी रकुल प्रीत सिंह और आर्यन खान के भी करीबी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026