---Advertisement---

आखिर कहां गायब हो गए कच्चा बादाम सिंगर Bhuvan Badyakar, वायरल होने के बाद इस वजह से छोड़ना पड़ा घर

Bhuvan Badyakar: कच्चा बादाम सिंगर भुवन बादायकर एक समय में काफी चर्चा में आए थे लेकिन फिलहाल कही गायब हो गए। किसी समय में सोशल मीडिया सेंसेशन बने भुवन फिलहाल काफी मुश्किलों में घिरे हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhuvan Badyakar: सोशल मीडिया फिलहाल वह प्लेटफॉर्म है जो किसी भी शख्स को फर्श से अर्श तो अर्श से फर्श तक पहुंचाने के लिए काफी चर्चा में है। यहां आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है और इससे जुड़े लोग भी रातोंरात बुलंदियां छू लेते हैं। किसी भी वीडियो से सोशल मीडिया सेंसेशन बने लोग कभी-कभी कुछ दिनों के बाद गायब भी हो जाते हैं और इस लिस्ट में एक नाम है कच्चा बादाम सिंगर भुवन बादायकर। मूंगफली बेचने के अपने अनोखे अंदाज के लिए भुवन सोशल मीडिया पर मशहूर हो गए। इसके चलते उन्होंने कई टीवी शो में काम किया और काफी पैसे भी कमाए। हालांकि अब कच्चा बादाम सिंगर कहां हैं।

परेशानियों का सामना कर रहे हैं भुवन

मूंगफली बेचने के समय ‘कच्चा बादाम’ गाकर भुवन को रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया गया। इस गाने पर लाखों रील्स आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे लेकिन इसे गाने वाला भुवन अचानक गायब हो गए हैं और लोग उन्हें भूल भी गए हैं। इस गाने को जिसने भी सुना काफी एन्जॉय किया लेकिन कुछ समय बाद भुबन की सफलता फीकी पड़ने लगी और अब उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भुवन के साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

यह है पूरा मामला

हाल ही में भुवन ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें गोपाल नाम के एक शख्स ने 3 लाख रुपये दिए थे। इसके बदले में उस शख्स ने कहा था कि वह ‘कच्चा बादाम’ गाने को अपने यूट्यूब पर चलाएगा। भुवन ने कहा कि “मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं लेकिन मुझे बाद में पता चला कि उस शख्स ने मेरे गाने ‘कच्चा बादाम’ के कॉपीराइट क्लेम खरीद लिया। अब जब भुवन इस गाने को कहीं गाते हैं और अपने परफॉरमेंस को यूट्यूब पर डालते हैं तो उसपर कॉपीराइट्स आता है। वहीं, अब भुवन ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है और एक्शन की मांग की है। सिंगर ने यह भी कहा कि जब उनका गाना हिट हुआ तो दबंग लोग उन्हें कॉल करने लगे और उनसे पैसे की मांग करने लगे। वहीं इस वजह से परेशान होकर सिंगर को अपना घर छोड़ना पड़ा और वह अभी एक किराए के घर में रहते हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026