---Advertisement---

Satish Kaushik Death Case में बड़ा खुलासा, रशियन लड़कियां और ब्लू पिल्स की जांच में एंट्री

एक्टर सतीश कौशिक के दोस्त की पत्नी ने ये आरोप लगाया है कि सतीश कौशिक की हत्या की गई है। विकास मालू नाम के शख्स के साथ सतीश का काफी समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 13, 2023 5:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं हैं। वहीं अब कुछ दिनों पहले हुए एक्टर सतीश कौशिक के मौत ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर सतीश कौशिक की मौत साधारण मौत नहीं बल्कि एक प्लान किया हुआ मर्डर हैं। वहीं एक्टर सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी कई रहस्य से पर्दे को हटाया है। बताया जा रहा है कि एक्टर की मौत कार्डियाक अरेस्ट की वजह से हुई है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का कहना है कि एक दो दिन में कुछ और भी रिपोर्ट आ जाएगा जिसके बाद ही मौत के कारण का सही पता लगाया जा सकता है। इसी बीच सतीश कौशिक के एक दोस्त की पत्नी के द्वारा दिए गए बयान से और हड़कंप मच गया है।

पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

सतीश कौशिक के वैसे तो फिल्मी दुनिया में कई करीबी दोस्त थे लेकिन उनमे सबसे खास विकास मालू को बताया जा रहा है। वहीं विकास मालू की दूसरी पत्नी के द्वारा दिए गए बयान ने सबके कान खड़े कर दिए हैं। बता दें कि विकास मालू की दूसरी पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर ही आरोप लगते हुए कहा कि सतीश कौशिक काफी समय से विकास के साथ बिजनेस करना चाहते थे। इसको लेकर उन्होंने विकास को कुछ पैसे भी दिए थे। इन पैसों को विकास ने उड़ा दिया और बाद में देने से भी इंकार करने लगा। ऐसे में दोनों में काफी विवाद हो गया था, यहां तक कि दोनों एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते थे। इसलिए सतीश के मौत की जांच को अच्छी तरह से करवाए जाने की जरुरत है।

Also Read: SHAH RUKH KHAN की नई फिल्म “जवान” का सीन हुआ लीक!‌ दमदार एक्शन देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

रशियन लड़की और ब्लू पिल से खत्म करवा दूंगा

वहीं सान्वी मालू का ये भी कहना है कि ” एक बार जब मैंने अपने पति विकास मालू से पैसा वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे भी जोर से डाटा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ” कोरोना के समय सतीश ने बिजनेस करने के लिए इन्वेस्ट किया था लेकिन सारा पैसा डूब गया। अगर सतीश मेरे साथ जबरदस्ती करेगा तो रशियन लड़की बुलाकर उसे ब्लू पिल से खत्म करवा दूंगा।” बता दें कि सान्वी ने अभी कुछ समय पहले ही अपने पति विकास मालू से तलाक लिया है। इस तलाक लेने के कारण के बारे में सान्वी ने बताया कि उसके पति जबरदस्ती रेप करते थे।

Also Read: IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की बॉल पर रोहित शर्मा ने जड़ा पुल शॉट, क्लिप देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026