---Advertisement---

Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी की हार पर टूटा अंकित का दिल, खुद सलमान खान भी नतीजे पर रह गए दंग

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को आखिरकार विनर मिल गया है और एमसी स्टेन ने सभी कंटेस्टेंट को मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। जहां एक तरह एमसी के फैंस उनकी जीत से काफी खुश हैं वहीं प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस का दिल टूट चुका है। प्रियंका वह अकेली कंटेस्टेंट है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2023 12:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को आखिरकार विनर मिल गया है और एमसी स्टेन ने सभी कंटेस्टेंट को मात देकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। जहां एक तरह एमसी के फैंस उनकी जीत से काफी खुश हैं वहीं प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस का दिल टूट चुका है। प्रियंका वह अकेली कंटेस्टेंट है जिन्होंने बिग बॉस में हर दिन उतार-चढ़ाव देखे हैं और वह कई बार अकेले भी गेम खेलती नजर आई। शायद यही वजह है कि जब प्रियंका फिनाले की रेस से बहार हुई तो यह देखकर खुद सलमान खान भी शॉक्ड रह गए। वह हैरान थे कि प्रियंका जैसी कंटेस्टेंट कैसे गेम से बाहर हो सकती है। प्रियंका के बाहर होने से जहां सलमान काफी शॉक्ड नजर आए वहीं प्रियंका के दोस्त अंकित गुप्ता की आंखों से आंसू निकल गए।

सलमान खान ने तारीफ में कही ये बात

जब प्रियंका टॉप 3 के बाद फिनाले की रेस से बाहर हुई तो सलमान खान भी शॉक्ड थे। स्टेज पर सलमान प्रियंका की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि “पूरे सीजन में अकेले खेलती रही और यहां शो में 15-16 लोगों से अकेले लड़ीं। शो में अलग रहने वाली इसमें एक बात खास है कि आज शो का साथ छूटने के बाद भी वो इस तरह से घर से बाहर आ रही है और यह सच काबिल-ए-तारीफ है। प्रियंका के पैरेंट्स, फ्रैंड्स और यहां तक कि ज्यादातर जनता का भी यही कहना था कि प्रियंका ही विनर होगी लेकिन वह अभी घर से बाहर आ रही हैं और वह भी मुस्कुराती हुई। यह उसकी जीत है।”

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

नहीं रुके अंकित गुप्ता के आंसू

सलमान खान ने अंकित गुप्ता से कहा कि “क्या आपको प्रियंका पर गर्व महसूस हो रहा है।” इसके जवाब में अंकित काफी इमोशनल नजर आए और वह अपनी आंसू नहीं रोक पाए। अंकित का यह रूप शायद ही अंकित के फैंस कभी देखे होंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका को यह शो जीतना था। मैं यहां बस उसके लिए आया था।”

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026