---Advertisement---

Bigg Boss 16: अब्दु के बाद साजिद खान हुए घर से बेघर, मंडली का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 16: टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और चर्चित शो बिग बॉस 16 का फिनाले दिन-प्रतिदिन नजदीक आ रहा है। इसी कड़ी में बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। बिग बॉस के घर में 1 हफ्ते के अंदर 3 कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर कर दिया ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 15, 2023 11:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और चर्चित शो बिग बॉस 16 का फिनाले दिन-प्रतिदिन नजदीक आ रहा है। इसी कड़ी में बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। बिग बॉस के घर में 1 हफ्ते के अंदर 3 कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर कर दिया गया। सबसे पहले शुक्रवार के वार में सलमान खान ने श्रीजीता डे को घर से बेघर किया। बता दें कि, श्रीजीता डे ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में वापसी की थी। श्रीजीता डे को घर से बेघर करने के बाद बिग बॉस के सबसे पसंदीदा और क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को भी शो छोड़कर जाना पड़ा।

बिग बॉस ने कि साजिद खान की तारीफ

इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिग बॉस साजिद खान को घर से बेघर होने के लिए बोल रहे हैं। बॉस के अपकमिंग एपिसोड में देखा जा सकता है कि, बिग बॉस साजिद खान की बढ़ाई करते हुए उनकी विदाई कर रहे हैं। बिग बॉस साजिद खान से कहते हैं कि, ‘साजिद, आपने शो में आकर अपने चाहने वालों के साथ एक बार फिर जुड़ने का मुश्किल निर्णय लिया। हां, मुश्किल निर्णय। आप शायद इस शो के इकलौते ऐसे सदस्य हैं, जिसकी सभी सदस्य इस घर में शायद बराबर इज्जत करते हैं। साजिद, आपके द्वारा सुनाई जाने वाली सैकड़ों यादगार कहानियों में उम्मीद है बिग बॉस की ये कहानी भी आपसे जुड़ जाएगी।’

Also Read: Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, क्या पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ा असर

घर वालो को बोला थैंक्यू

बिग बॉस द्वारा इतनी तारीफ सुनने के बाद साजिद खान के आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह घर वालों के सामने हाथ जोड़कर कहते हैं कि, ‘जो जो भी, मेरे झगड़े किसी से भी हुए हैं, हाथ जोड़कर माफी। इसके बाद वो बिग बॉस से कहते हैं, ‘लेकिन आप लोगों का बहुत सपोर्ट रहा है। थैंक्यू।’

फूट-फूट कर रोने लगी मंडली

बता दें कि, साजिद खान घर के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक थे। सभी कंटेस्टेंट्स उनकी रिस्पेक्ट करते थे और सभी को उन से लगाव भी था। शाजिद खान के बहार जाबे से सभी घरवाले फूट-फूट कर रोने लगते हैं। घर में बताए गए उनके खास पलों से जुड़ी फोटो फ्रेम करके पूरे गार्डन एरिया में लगाई गई थी। साजिद खान के घर से बेघर होने से पहले शिव ठाकरे उनके गले लग जाते हैं। वही सुंबुल के साथ पूरी मंडली भी फूट-फूट कर रोने लगती है। इस दौरान अर्चना गौतम भी काफी इमोशनल होती हुई दिख रही हैं।

Also Read: Miss Universe: कचरे से बनी ड्रेस पहनकर मिस थाईलैंड ने ढाया कहर, फोटो देख लोगों को उर्फी जावेद की आई याद

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026