---Advertisement---

Bigg Boss 16: फैंस को इंप्रेस करने के चक्कर में धड़ाम से गिरे शालीन और अर्चना, शो से इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Bigg Boss 16: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ लगातार चर्चा में है और शो फिनाले के करीब है। एक तरफ शो जहां फिनाले के करीब है वहीं मेकर्स और कंटेस्टेंट इसे मजेदार बनाने की भरसक कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं, आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। आज बिग बॉस में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2023 1:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ लगातार चर्चा में है और शो फिनाले के करीब है। एक तरफ शो जहां फिनाले के करीब है वहीं मेकर्स और कंटेस्टेंट इसे मजेदार बनाने की भरसक कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं, आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। आज बिग बॉस में नॉमिनेशन डे और ऐसे में एक कंटेस्टेंट पर तलवार लटकने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार टास्क के जरिए नहीं बल्कि जनता अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर बचाएंगे और शो को मिल जाएगा टॉप 5 कंटेस्टेंट। शो का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है।

वायरल हो रहे प्रोमो में जनता को खुश करते दिखे कंटेस्टेंट्स

वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट सहित सभी कंटेस्टेंट्स जनता के सामने आकर अपनी बात कहते हैं और उन्हें खुश करने की भरसक कोशिश भी करते हैं। इस दौरान शालीन भनोट और अर्चना गौतम की एक गलती उनपर भारी पड़ गई और दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। शो में जनता जनार्दन को खुश करने के लिए अर्चना और शालीन डांस करते हैं लेकिन इस दौरान वे लड़खड़ा कर गिर जाते हैं। इस वाकये के बाद वहां मौजूद लोग खूब हंसते और चटकारे लेते नजर आए।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शो से बेघर हुईं निमृत

मिली जानकारी के मुताबिक आज शो से निमृत कौर आहुलवालिया बेघर हो गई हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पब्लिक के कम वोटों की वजह से निमृत को घर से बेघर होना पड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर निमृत ट्रेंड कर रही हैं। शो से एविक्ट होने कि खबर निमृत के फैंस के लिए चौंकाने वाली है। लोग यह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। शो की शुरुआत में ऐसा लगा था कि निमृत इस शो को जीत सकती हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026