---Advertisement---

Bigg Boss 16: इशारे करने की वजह से MC stan पर भड़के Shalin Bhanot, मीडिया के सामने हो गई भिड़ंत

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को लेकर फैंस के बीच लगातार बज बना हुआ है। इस कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह शो फिनाले के करीब है। जैसे-जैसे फिनाले की तारीख नजदीक आ रही है। शो में ट्विस्ट और टर्न भी लगातार दिख रहे हैं। इस बीच शो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2023 2:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को लेकर फैंस के बीच लगातार बज बना हुआ है। इस कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह शो फिनाले के करीब है। जैसे-जैसे फिनाले की तारीख नजदीक आ रही है। शो में ट्विस्ट और टर्न भी लगातार दिख रहे हैं। इस बीच शो में एक बार फिर घमासान देखने को मिलने वाला और इस बार दो कंटेस्टेंट घर में आए जर्नलिस्ट के सामने ही भीड़ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एमसी स्टेन और शालीन भनोट आपस में भीड़ गए। बिग बॉस घर में लड़ाई करने के लिए किसी बड़ी वजह की जरुरत नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस वजह आपस में भिड़े ये कंटेस्टेंट।

यह है पूरा मामला

दरअसल शो में हर बार की तरह मीडिया जगत के कई नामचीन पत्रकार घरवालों से सवाल पूछने पहुंचते हैं। इस दौरान एक जर्नलिस्ट शालीन से सवाल करती है कि शो में आपका मास्टरस्ट्रोक क्या था टीना के साथ कनेक्शन बनाना या ब्रेकअप जिसकी वजह से आप यहां तक पहुंचे हैं। वहीं जब शालीन इस सवाल का जवाब दे रहे होते हैं तो एमसी स्टैन कुछ इशारे करने लगते हैं जो शालीन को बुरा लग जाता है और वह एमसी को कहते हैं कि “मैं तेरे साथ में बोलता हूं क्या? बोलने दे ना।”

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आपस में भिड़ते नजर आए एमसी और शालीन

वहीं घर से जब जर्नलिस्ट चले जाते हैं तो एमसी और शालीन के बीच बहस खत्म ही नहीं हॉट आ है। एमसी शालीन को ताना मारते हुए कहते हैं कि “अब मेरे साथ विक्टिम कार्ड मत खेलना।” वहीं शालीन चिल्लाकर कहते हैं कि “मैं कोई विक्टिम कार्ड नहीं खेल रहा हूं।” एमसी ने कहा मेरे पर मत चिल्लाओ उस रिपोर्टर पर चिल्लाते न।” दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि शिव ठाकरे को बीच में आना पड़ता है।

ग्रांड फिनाले के लिए तैयार है बिग बॉस 16

गौरतलब है कि 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का ग्रांड फिनाले है। इस दिन शो और फैंस को विनर मिल जाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर दो नाम शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर का टॉप पर है। शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। बता दें कि इस सीजन में विनर को 21 लाख 80 हजार की प्राइज मनी और i10 Nios कार मिलेगी।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026