---Advertisement---

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की हुई घर से विदाई, जानिए क्या है बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो का फिनाले 12 फरवरी को है और लोगों के बीच एक्साइटमेंट कम नहीं हो रहा है। मेकर्स भी इस शो को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। शो को टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं वहीं टॉप 5 को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2023 1:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो का फिनाले 12 फरवरी को है और लोगों के बीच एक्साइटमेंट कम नहीं हो रहा है। मेकर्स भी इस शो को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। शो को टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं वहीं टॉप 5 को लेकर कश्मकश जारी है। इस बीच शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो सुंबुल तौकीर खान घर से बेघर हो चुकी हैं और इस बात का खुलासा करते हुए खुद इमली फेम के पिता ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

बजर टास्क में गलती कर बैठी सुंबुल

दरअसल बीते दिन नॉमिनेशन टास्क में एक बार फिर मंडली और नॉन मंडली सदस्यों के बीच एक एक कॉम्पिटिशन होता है। बजर टास्क में नॉन मंडली सदस्यों की जीत होती है लेकिन 17 मिनट बाद बजर दबाने की वजह से मंडली सदस्य यानी शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुम्बुल नॉमिनेट हो जाते हैं। इस दौरान मंडली सदस्यों में भी सुंबुल सबसे पीछे रही और उन्होंने सबसे लेट बजर दबाई जिसकी वजह से उन्हें एविक्ट होना पड़ा है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सुंबुल के पिता ने कही ये बात

इस बात की जानकरी खुद सुंबुल के पापा ने दी है कि उनकी बेटी घर से निकल चुकी है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा हैं जिसमें वह कह रहे हैं कि “अभी तुरंत मेरे पास बिग बॉस टीम से कॉल आ गया है और सुंबुल एविक्ट हो चुकी है। यह न्यूज मुझे आपको बतानी थी।” उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने यह भी कहा हैं कि शुक्रवार को जब तक ये एपिसोड टेलिकास्ट नहीं होता तब तक इस बात को रिवील ना किया जाए। वहीं इस खबर के आने के बाद सुंबुल फैंस सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

काफी दिलचस्प रहा हैं सुंबुल का सफर

सुंबुल बिग बॉस घर में शुरुआत से काफी चर्चा में रही हैं। फैंस को यह उम्मीद नहीं थी कि एक्ट्रेस यहां तक पहुंच सकेंगी लेकिन कई उतार-चढ़ाव के बाद एक्ट्रेस आज यहां तक अपना जलवा दिखा पाई। घर में उन्हें कई बार टारगेट भी किया गया फैंस ने उन्हें कई बार टूटते हुए भी देखा लेकिन इस सब से आगे बढ़कर उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

The Odyssey Movie Review

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026