---Advertisement---

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या-अंकिता की होगी क्लास और इनसिक्योरिटी को लेकर कैट फाइट, आयशा लगाएगी मुन्नवर पर सवालों की झड़ी

Bigg Boss 17: अपकमिंग एपिसोड में खूब ड्रामे होने वाले हैं क्योंकि मुनव्वर फारूकी का सामना आयशा खान से होने वाला है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे की ऐश्वर्या शर्मा के साथ भी भिड़ंत होने वाली है। एक बार फिर दोनों क्लास और इनसिक्योरिटी को लेकर लड़ाई करेंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 17, 2023 3:03 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा एक बार फिर भिड़ंत करती हुई नजर आएंगी और जिसका प्रोमो वीडियो देखने के बाद लोगों का दिमाग हिल गया है। कहने में दो राय नहीं है कि अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त तड़का लगने वाला है। जहां एक तरफ दो हसीनाओं के बीच जबरदस्त कैट फाइट होने वाला है वहीं दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आयशा खान शो में मुनव्वर फारूकी पर आरोपों के साथ-साथ सवालों की झड़ी लगाती हुई नजर आएंगी। यह प्रोमो अभी फिलहाल सुर्खियों में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास जो है चर्चा में।

एक बार फिर हुई अंकिता-ऐश्वर्या की भिड़ंत

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि पहले नील भट्ट और विक्की जैन के बीच भिड़ंत होती हुई नजर आती है। वहीं अंकिता कहती है कि ऐश्वर्या का खुद का कोई वजूद नहीं है और ना अब तक उन्हें नजर आया है। ऐसे में ऐश्वर्या का कहना है कि मुझे अंकिता का गेम कोई दिखाओ क्योंकि मुझे जरूरत है। ऐश्वर्या अंकिता को अपने पति के दिमाग पर नाचने वाली औरत कहती हैं तो अंकिता भी चुप नहीं रहती है। वह जमकर लताड़ लगाती है। दोनों के बीच 36 का आंकड़ा देखने लायक है।

आयशा की एंट्री से मुनव्वर हुए शॉक्ड

वहीं दूसरी तरफ घर में आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है और इस दौरान वह मुनव्वर पर अलग-अलग आरोप लगाती है। प्रोमो में आयशा का यह भी कहना है कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया और उन्होंने दो लड़कियों को साथ में डेट करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान मन्नारा चोपड़ा भी मौजूद होती है। प्रोमो को देखने के बाद इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में कई हंगामे होने वाले हैं। जहां एक तरफ ऐश्वर्या और अंकिता की लड़ाई होने वाली है तो दूसरी तरफ आयशा खान के आने से मुनव्वर के गेम में क्या बदलाव होते हैं यह देखना भी दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026