---Advertisement---

Bigg Boss 17: आर्काइव रूम में मुन्नवर फारूकी के सामने हुआ बड़ा खुलासा, क्यों विक्की-अंकिता के खिलाफ हुए घरवाले

Bigg Boss 17: आर्काइव रूम में मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस एक ऐसी क्लिप सुनाते हैं जिसके बाद वह अंकिता और विक्की के खिलाफ हो जाते हैं। इस ऑडियो को सुनने के बाद आखिर क्या होगा घर वालों का रिएक्शन। क्या विक्की और अंकिता को जो स्पेशल ट्रीटमेंट मेडिकल के नाम पर प्रोवाइड की जा रही थी वह बंद हो जाएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2023 1:36 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में मुन्नवर फारूकी घर के पहले कप्तान बन गए हैं वहीं अब आर्काइव रूम में बिग बॉस उन्हें कुछ ऐसा सुनाते हैं जिसके बाद मुनव्वर अंकिता लोखंडे के खिलाफ हो जाते हैं। दरअसल कुछ समय पहले तक अंकिता और मुन्नवर एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते थे लेकिन अब बिग बॉस ने एक बड़ा दांव खेला है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या होता है एपिसोड में। वैसे प्रोमो में काफी ट्विस्ट और टर्न्स है जिसमें यह साफ है कि आर्काइव रूम में मुनव्वर कुछ ऐसा सुनते हैं जिसके बाद वह घर वालों के सामने अंकिता लोखंडे के खिलाफ होते हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

मुन्नवर के सामने बिग बॉस ने किया खुलासा

प्रोमो में बिग बॉस मुनव्वर फारुकी से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “मैं आपको एक ऑडियो क्लिप सुनाऊंगा। यह ऐसी क्लिप है जिसे ना तो दर्शकों ने सुना है और ना ही इस गर के किसी सदस्य ने।” मुन्नवर इसके बाद पूरी क्लिप को सुनते हैं जिसमें अंकिता कह रही है क्या आप बिग बॉस देख रहे हैं। वहीं बाद में बिग बॉस मुन्नवर से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है कि यह फीडबैक लेना है। तो ऐसे में मुन्नवर कहते हैं बिल्कुल नहीं यह पूरी तरह से इनफॉरमेशन को इधर-उधर करना था।

आखिर क्या होगा घरवालों का फैसला

वहीं बिग बॉस ने कहा अगर किसी को कोई खास सेवा मिल रही हो तो क्या आपको लगता है कि अंकिता इसका फायदा उठा रही है। ऐसे में मुनव्वर कहते हैं, “हां बिग बॉस मुझे लगता है कि यह गलत है और इसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए। वहीं आर्काइव रूम से बाहर आने के बाद मुन्नवर घर वालों के सामने अंकिता लोखंडे से कहते हैं, “इस गेम में जो डॉक्टर विक्की भाई और अंकिता की देखभाल के लिए आते हैं मुझे वह गलत लगता है और मुझे चाहिए कि बंद हो जाए।” अंकिता यह कहती है कि “यह गलत है मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या होता है घर वालों का फैसला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026