---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्या गेम के लिए बढ़ी मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां! क्यों ऐश्वर्या के खिलाफ हुई ईशा और अंकिता

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ मुनव्वर फारूकी और आयशा खान रोमांटिक नजर आएंगे तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या की भिड़ंत ईशा और अंकिता के साथ देखने को मिलेगी। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद आप भी काफी एक्साइटेड हो जाएंगे और यह बात सच है कि नॉमिनेशन टास्क में एक बार फिर हंगामा होना तो तय है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 1:06 अपराह्न

BIGG BOSS 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में हंगामा और दुश्मनी के साथ-साथ रोमांस भी खूब देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट प्रोमो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां घर में आयशा की एंट्री मुनव्वर का पर्दाफाश करने के लिए हुई थी। वहीं अब शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी है और वे एक दूसरे का साथ रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क में ऐश्वर्या शर्मा के खिलाफ ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे हुई। ऐसे में एक बार फिर हंगामा होना तो तय है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है।

नॉमिनेशन टास्क में खिलाफ हुए ये कन्टेस्टेंट

जहां तक नॉमिनेशन टास्क की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि ईशा ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती है और यह कहती है कि उनकी गेम सिर्फ नील भट्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। इतना ही नहीं वह इस दौरान ऐश्वर्या का मजाक उड़ाती भी नजर आती है तो दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती है और कहती है वह मुझे काफी फेक लगती हैं। उनका बिहेवियर काफी अजीबो गरीब है वह काफी बदतमीजियां करती हैं। दूसरी तरफ नील भट्ट भी ईशा का नाम लेते हैं। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स ने कैप्शन में लिखा, “ईशा और अंकिता ने किया ऐश्वर्या को नॉमिनेट और हुआ उससे उसे बहुत इरिटेट।”

ऐश्वर्या को फेक लगता है मुनव्वर और आयशा का प्यार

एक और प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मुनव्वर और आयशा खान एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। जहां आयशा एंट्री के बाद मुनव्वर पर आरोपों की झड़ी लगाती हुई नजर आई थी और उन पर धोखा देने से लेकर कई आरोप लगा चुकी है। वहीं अब शो में उन दोनों के बीच करीबी बढ़ती हुई नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक दिख रहे हैं। एक दूसरे की तारीफ करने से लेकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या को यह सिर्फ फेक लग रहा है और उनका रोमांस भी उन्हें नकली लगता है। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर मजेदार तड़का लगने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026